ऐसा भी कर सकती हैं सगी बहनें: कहां भेजती थीं लड़कियों को; हैरत है ऐसी जगह रहती थीं, लेकिन अब ऐसे हालात, ऐसे हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
काम दिलाने का झांसा देकर धर्मांतरण, यौन शोषण और कथित देह व्यापार रैकेट में धकेलने के आरोप में पुलिस ने दो सगी बहनों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अमरीन और आफरीन के रूप में हुई है।
पहले रहती थीं झुग्गी में
पुलिस के अनुसार, दोनों पहले अब्बास नगर की झुग्गी में रहती थीं, लेकिन हाल के वर्षों में उन्होंने आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला में करोड़ों रुपये का आलीशान मकान खरीदा और कथित तौर पर लग्जरी जीवनशैली अपना ली।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार रात भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां बाग सेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। 21 और 32 वर्षीय दोनों युवतियों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के माध्यम से हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बिलाल, चानू और यासिर नामक आरोपियों की तलाश जारी है।
कमजोर परिवार की लड़कियां निशाना
पीड़िताओं के आरोपों के मुताबिक, दोनों बहनें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाती थीं। पहले उन्हें घरेलू काम के बहाने अपने पास रखतीं, फिर कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल जीवनशैली का लालच देकर पार्टियों में ले जातीं, जहां उन्हें प्रभावशाली लोगों से मिलवाया जाता था। आरोप है कि कुछ मामलों में युवतियों को गुजरात और मुंबई भी ले जाया गया।
शराब और मादक पदार्थ लेने का दबाव
एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि युवतियों पर शराब और मादक पदार्थ लेने का दबाव बनाया जाता था। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में अमरीन के फोन से कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह एक संगठित गिरोह था, जिसमें अन्य लोग भी शामिल थे।
धर्म परिवर्तन का दबाव डाला
एक पीड़िता ने बयान में आरोप लगाया कि उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया और शादी का झांसा दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने या किसी को जानकारी देने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। दूसरी पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे काम के बहाने अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
10 हजार रुपये मासिक
दोनों युवतियों का कहना है कि उन्हें घरेलू काम के बदले 10 हजार रुपये मासिक दिए जाते थे और बाहर घूमने-फिरने की छूट दी जाती थी, लेकिन जब उन्होंने काम छोड़ने की इच्छा जताई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!