दुष्कर्म पीड़िता को बयान बदलने की दी धमकी: कोर्ट में भी जारी दबंगई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित लव जिहाद और दुष्कर्म कांड में फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। जेल में बंद आरोपी ड्रीम ओलंपिक शूटिंग रेंज के संचालक मोहसिन खान के परिजनों ने इंसाफ की आखिरी चौखट कोर्ट को भी नहीं छोड़ा। दुष्कर्म पीड़िता को खुलेआम बयान बदलने के लिए धमकाया, जिस पर पीड़िता को एमजी रोड थाने की शरण लेना पड़ी।
पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में कहा है अन्नपूर्णा थाने में मोहसिन खान के खिलाफ दुष्कर्म और धर्मांतरण का गंभीर प्रकरण दर्ज कराया था। 26 दिसंबर को कोर्ट में बयान दर्ज कराने गई थी।
कोर्ट परिसर में आरोपी मोहसिन खान के भाई, भाभी और उसके करीबी दोस्तों ने घेर लिया और बयान पलटने के लिए दबाव बनाया। जब उसने साफ शब्दों में कहा बयान नहीं बदलेगी तो आरोपी के परिजन बौखला गए। जान से मारने की धमकी दी, गालियां दी गईं और कहा बयान नहीं बदला तो तुझे और तेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। धमकियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। मेरे माता-पिता को भी डराने का प्रयास किया।
मोहसिन पर लव जिहाद के आठ प्रकरण
मोहसिन खान का नाम पहले ही इंदौर के सबसे घिनौने और चर्चित मामलों में शुमार है। उसके कृत्यों का खुलासा बजरंग दल ने किया था, जिस पर पुलिस को एक के बाद एक मामलों में कार्रवाई करना पड़ी। मोहसिन खान पर अन्नपूर्णा थाने में लव जिहाद के 7 और महू थाने में 1 प्रकरण दर्ज हैं।
यह आंकड़ा उसके काले कारनामों की गवाही देाने के लिए काफी है। महीनों से जेल में है, लेकिन बताया जा रहा है उसका परिवार उसे किसी भी कीमत पर जमानत दिलाने की जुगत में है। जब कानूनी रास्तों से राहत नहीं मिली, तो अब पीड़िता को डराने-धमकाने का तरीका अपनाया।
सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था
सबसे गंभीर सवाल जब एक दुष्कर्म पीड़िता कोर्ट परिसर में सुरक्षित नहीं तो अन्य जगह का क्या भरोसा? आरोपी जेल में है, लेकिन परिजन खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। यह न सिर्फ न्याय प्रक्रिया में हस्तक्षेप है, बल्कि कानून को खुली चुनौती भी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस पर दबाव है वह सिर्फ आवेदन तक सीमित न रहे, बल्कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और पीड़िता व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए। वरना यह मामला एक बार फिर साबित करेगा दबंगों के हौसले बुलंद और पीड़ितों की लड़ाई आज भी कठिन है।
संबंधित समाचार

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!