शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में मारपीट कर सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने गौरव (पिता संजय कुमार) के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान
पुलिस के मुताबिक, युवती अक्टूबर 2024 में पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी। इसी दौरान कॉमन हॉस्टल में उसकी पहचान गौरव से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और वे एक-दूसरे के साथ बाहर घूमने भी जाने लगे। बाद में गौरव अलग जगह रहने लगा।
युवती का आरोप है कि अगस्त 2025 में वह गौरव के फ्लैट पर गई थी, जहां आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, इसके बाद वह लगातार शादी की बात को टालता रहा।
शादी से इनकार के बाद हुआ विवाद
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर की रात गौरव उसके कमरे पर आया था। युवती ने जब शादी की बात की तो गौरव ने कथित तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह उसके साथ केवल टाइमपास कर रहा था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। युवती का आरोप है कि विवाद के दौरान गौरव ने उसके साथ मारपीट की और उसके हाथ को सिगरेट से जला दिया।
शिकायत की बात पर फिर शादी का भरोसा देने का आरोप
युवती के मुताबिक, जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो गौरव ने उसे समझाया और कथित तौर पर दोबारा शादी का भरोसा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीन-चार दिनों तक गौरव उसके फ्लैट पर आता रहा और शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।
9 सितंबर को फिर हुआ विवाद
युवती के अनुसार, 9 सितंबर को एक बार फिर शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गौरव वहां से चला गया और युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने उससे संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।
विजय नगर पुलिस ने दर्ज किया केस
इसके बाद युवती विजय नगर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को गौरव के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
संबंधित समाचार

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!