शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: नर्सिंग की छात्रा से किया; भाई का दोस्त है आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने अपने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। लसूड़िया पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी रोहित मालवीय के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
भाई का दोस्त निकला आरोपी
पीड़िता के अनुसार, आरोपी रोहित उसके भाई का दोस्त है और पिछले करीब पांच वर्षों से उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। युवती का आरोप है कि रोहित ने उससे शादी का वादा किया था, जिस पर उसने भरोसा किया।
होटल में बनाया संबंध
युवती ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2021 में रोहित उसे घुमाने के बहाने खजराना गणेश मंदिर ले गया। वहां दर्शन के बाद बाइक से एक होटल ले गया, जहां करीब दो घंटे रुकने के दौरान शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
कई वर्षों तक बनाता रहा संबंध
पीड़िता का कहना है कि अक्टूबर 2025 तक आरोपी उससे कई बार मिलता रहा और हर बार शादी की बात टालते हुए संबंध बनाता रहा। 12 जनवरी को जब उसने अंतिम बार शादी को लेकर बात की, तो आरोपी ने बातचीत टाल दी और बाद में उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
परिवार के साथ थाने पहुंची पीड़िता
लगातार संपर्क न होने पर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के साथ लसूड़िया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!