राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT गठित; आईजी किरण एस. संभालेंगे जांच की कमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

अयोध्या DIG और SSP होंगे टीम के सदस्य, दो दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी स्टेटस रिपोर्ट
नई टीम ने शुरू की जांच, शीर्ष अदालत की निगरानी में आगे बढ़ेगी कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। नई SIT की कमान लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस. को सौंपी गई है। टीम में अयोध्या के डीआईजी और एसएसपी को सदस्य बनाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित यह नई टीम अब मामले की जांच आगे बढ़ाएगी और दो दिन बाद शीर्ष अदालत में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी।
इससे पहले गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे थे। उस टीम में आईजी लखनऊ रेंज किरण एस. सदस्य के रूप में शामिल थीं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में नई SIT गठित करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच टीम का पुनर्गठन किया।
सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई 2026 को सुनवाई के दौरान कहा था कि आपराधिक मामलों और चोरी जैसी घटनाओं की तकनीकी जांच में पुलिस अधिकारियों की भूमिका अधिक प्रभावी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई SIT में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है।
शीर्ष अदालत ने 27 जुलाई को मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश भी दिया था। नई SIT के गठन के बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है। अब मामले की प्रगति रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएगी। इससे पहले पुरानी SIT अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप रही थी, लेकिन नई व्यवस्था में जांच की निगरानी सीधे सुप्रीम कोर्ट करेगा।
नई टीम में आईजी लखनऊ रेंज को अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही अयोध्या के डीआईजी और एसएसपी को सदस्य नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों की सीधी भागीदारी से जांच को तकनीकी और आपराधिक पहलुओं पर अधिक तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद जांच की प्रक्रिया लगातार चर्चा में रही है। अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित नई SIT से उम्मीद की जा रही है कि मामले की जांच को जल्द निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!