राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार; बैंक खातों की जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब लगातार नए मोड़ ले रही है। मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इस मामले में इतनी जल्द सुनवाई की आवश्यकता क्या है और कहा कि न्यायालय की छुट्टियां समाप्त होने के बाद इस पर सुनवाई की जाएगी।
इधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार सुबह जेल में बंद आठों आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम अयोध्या स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित अन्य बैंक शाखाओं में पहुंची और करीब आधे घंटे तक खातों के लेन-देन तथा वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि चोरी की गई राशि का उपयोग कहां और किस प्रकार किया गया। आवश्यकता पड़ने पर राम मंदिर ट्रस्ट के लॉकर की भी जांच की जा सकती है।
मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने की संभावना है। पुलिस अदालत से आरोपियों की रिमांड मांग सकती है, ताकि विस्तृत पूछताछ कर यह स्पष्ट किया जा सके कि चढ़ावा चोरी का नेटवर्क कब से सक्रिय था, इसमें कौन-कौन शामिल था और चोरी की रकम का उपयोग किस प्रकार किया गया।
इससे पहले रविवार सुबह पुलिस की आठ अलग-अलग टीमों ने एक साथ आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से निवेश और खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज, आभूषण तथा नकदी बरामद की गई। वहीं आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी भी मिली है। जांच अधिकारियों का मानना है कि इस डायरी से चढ़ावा चोरी के पूरे नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
SIT रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
राममंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT ने 23 जून को अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया।
एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 26 जून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट ने सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसी दिन राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने इस्तीफे सौंप दिए। हालांकि ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया कि इन इस्तीफों पर अंतिम निर्णय 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस वित्तीय लेन-देन, बरामद दस्तावेजों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की परतें खोलने में जुटी हुई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि बैंक खातों और जब्त दस्तावेजों की जांच से इस चर्चित मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!