खबर
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की फाइनल रिपोर्ट में इनका नाम नहीं; 8 आरोपी पहले से जेल में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और आभूषणों की कथित चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की गठित SIT ने सोमवार रात अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं है। मामले में नामजद 8 आरोपी पहले ही जेल में बंद हैं।

इनको सौंपी गई SIT की रिपोर्ट
SIT की रिपोर्ट यूपी गृह विभाग की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपी गई है। अब इसे 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में रखा जाएगा। ट्रस्ट ने ही चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से SIT गठित करने का अनुरोध किया था।

जून में गठित हुई थी पहली SIT
उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय SIT गठित की थी। इसमें आईजी रेंज किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार को सदस्य बनाया गया था।

SIT ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच टीम में बदलाव किया गया और फाइनेंस एक्सपर्ट को भी शामिल करने की बात कही गई।

यही टीम मामले की जांच कर रही थी
20 जुलाई को नई SIT का गठन किया गया, जिसमें लखनऊ रेंज के IG किरण एस, डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा और अयोध्या एसएसपी गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया। यही टीम मामले की जांच कर रही थी।

8 आरोपियों पर चोरी का आरोप
चढ़ावा चोरी का मामला 7 जून को सामने आया था। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद 25 जून को ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

नोटों और आभूषणों की चोरी की गई
आरोप है कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान नोटों और आभूषणों की चोरी की गई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सभी आरोपी फैजाबाद जेल में बंद हैं।

नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिए थे इस्तीफे
SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। ट्रस्ट ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।

इसके अलावा गोपाल नागरकट्टे को स्पेशल इनवाइटी की सूची से भी हटा दिया गया था। अब SIT की अंतिम रिपोर्ट पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में चर्चा की जाएगी।

संबंधित समाचार

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत
Top News

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

2 minutes ago
जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी
Top News

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

21 minutes ago
देखिए वीडियो, दूषित जलकांड
Top News

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

34 minutes ago
करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब
Top News

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

about 1 hour ago
रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर
Top News

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 19 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 19 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 19 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 20 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 20 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 20 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 20 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 21 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 21 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 21 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 21 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 21 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!