राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय पर कार्रवाई के संकेत; ट्रस्टी अनिल मिश्र भी हटाए जा सकते हैं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। छह दिनों से जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) शनिवार को अपनी जांच पूरी कर लखनऊ लौट रही है।
सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट सोमवार को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। इस बीच मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की संभावना तेज हो गई है। दोनों को उनके पदों से हटाए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान करीब 150 लोगों के नाम संदिग्धों की सूची में सामने आए हैं। इनमें से लगभग 25 लोगों के खिलाफ विभागीय या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। SIT जिन लोगों से पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक अयोध्या छोड़कर बाहर न जाने की हिदायत भी दी गई है।
छह घंटे तक चली पूछताछ
शुक्रवार को SIT ने राम मंदिर परिसर में करीब छह घंटे तक गहन जांच की। टीम ने महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव से अलग-अलग पूछताछ की। इसके अलावा SBI बैंक के मैनेजर और कैशियर से भी सवाल-जवाब किए गए।
जांच एजेंसी गोपाल राव के भतीजे आनंद और मंदिर कर्मचारी सोमेश आनंद से भी पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन दोनों उपलब्ध नहीं हो सके। सूत्रों के अनुसार, उनके मोबाइल फोन बंद मिले हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
2 करोड़ रुपए की बरामदगी
चढ़ावा चोरी मामले में अब तक पांच आरोपियों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू की निशानदेही पर करीब 2 करोड़ रुपए की बरामदगी की गई है। ये सभी मंदिर में दान राशि की गिनती से जुड़े कार्यों में तैनात थे।
मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर उर्फ टिन्नू के घर से सोना भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इसकी मात्रा और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
इस मामले को सबसे पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि राम मंदिर के चढ़ावे में 5 से 7.5 करोड़ रुपए तक की चोरी हुई है। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
वहीं, चंपत राय ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि ऐसी किसी चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। बाद में भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की, जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंदिर ट्रस्ट से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!