बारिश बनी आफत: बिजली गिरने से 17 की मौत; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड, केरल में 25 जानें गईं, 300 से ज्यादा सड़कें बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और आकाशीय बिजली अब जानलेवा साबित हो रही है। मंगलवार को झारखंड में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।
अब तक 25 लोगों की मौत की सूचना है
वहीं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तीन लोगों की जान चली गई। केरल में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण 1 अगस्त से अब तक 25 लोगों की मौत की सूचना है और चार लोग लापता हैं।
झारखंड में बिजली गिरने से 14 की मौत
झारखंड में सबसे ज्यादा 9 मौतें गिरिडीह जिले में हुईं। इसके अलावा दुमका में तीन और लातेहार में दो लोगों की जान गई। बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग घायल भी हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई। इनमें दो बच्चों की गड्ढे में डूबने से जान गई, जबकि 25 वर्षीय युवक की बिजली गिरने से मौत हुई।
18 हजार से ज्यादा राहत शिविरों में
केरल में लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। 1 अगस्त से अब तक बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, 18 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
पथनमथिट्टा, कोट्टायम और अलप्पुझा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।
हिमाचल-उत्तराखंड में 300 से ज्यादा सड़कें प्रभावित
पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 300 से ज्यादा सड़कें बंद या प्रभावित बताई जा रही हैं। हिमाचल में करीब 160, जबकि उत्तराखंड में 100 से अधिक सड़कों पर यातायात प्रभावित है। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर में खराब मौसम को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
असम में 23 इलाके अब भी बाढ़ की चपेट में
असम के शिवसागर जिले के नजीरा सब-डिवीजन में बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है, लेकिन 23 इलाके अभी भी प्रभावित हैं। सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ और कटाव से ज्यादा नुकसान हुआ है। नापालिकुटी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूमि कटाव की सूचना है।
लगातार बारिश और नगालैंड की ओर से आए पानी के कारण कई गांव जलमग्न हुए थे। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन अब राहत और पुनर्वास के काम में जुटा है।
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे में अयानगर में सबसे ज्यादा 49.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। सफदरजंग में 10.8 मिमी और पालम में 8.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद दिल्ली की हवा भी साफ हुई है। सुबह 9 बजे AQI 64 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!