10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस: पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मिलावट और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने दो दिनों में 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आठ दुकानों से जांच के लिए सैंपल जब्त किए।
सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आरएनटी मार्केट स्थित बीकानेर वाला, स्कीम 78 के बर्गर फार्म्स, होटल माला, नाकोड़ा एवरफ्रेश, स्वीट सॉल्यूशन और विकास स्वीट्स पर भी कार्रवाई की गई।
खंडवा रोड स्थित कारवां रेस्टोरेंट में कॉस्मेटिक उपयोग के गुलाब जल का खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। यहां से पनीर और स्टार्च के नमूने लिए गए। पंडित जी ढाबा एंड रेस्टोरेंट और कारवां रेस्टोरेंट में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस व पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं मिले।
आदर्श रेस्टोरेंट और बीकानेर वाला के किचन में भारी गंदगी पाई गई। बीकानेर वाला से खमण और पनीर, बर्गर फार्म्स से संबंधित खाद्य पदार्थ तथा होटल माला के संचालक संदीप वर्मा के यहां से उबले मूंगफली दाना व बेसन के सैंपल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।
कनाड़िया रोड स्थित नाकोड़ा एवरफ्रेश से लूज कुकीज और सांवेर के कदवाली बुजुर्ग स्थित स्वीट सॉल्यूशन से दूध मलाई टॉफी एवं ईस्लेयर्स गोल्ड टॉफी के सैंपल लिए गए। विकास स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से मावा और दूध की मिठाइयों के चार नमूने जांच के लिए भेजे गए।
स्नेह नगर स्थित आरंभ रेस्टोरेंट में बेहद खराब स्थितियां पाई गईं। किचन में जल निकासी बाधित थी, चूहों की मौजूदगी के निशान मिले, खिड़कियों की जालियां टूटी थीं और बिना ढक्कन के डस्टबिन रखे थे। आरंभ रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार नोटिस दिया गया है। समयावधि में सुधार न होने पर दुकान सील करने की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!