बिना लाइसेंस चल रही वाटर यूनिट पर छापा: रोज 15 हजार लीटर उत्पादन क्षमता; पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बुधवार को इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेज की प्रोसेस्ड वाटर यूनिट पर बड़ी कार्रवाई की। आकस्मिक निरीक्षण में यूनिट बिना जरूरी खाद्य लाइसेंस के संचालित होती मिली। यहां 20 लीटर के कैंपर और जार में पानी भरकर बेचा जा रहा था। अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने उत्पादन, प्रोसेसिंग, पैकिंग और बिक्री तत्काल बंद करा दी।
जांच में यूनिट की उत्पादन क्षमता करीब 15 हजार लीटर प्रतिदिन होने की जानकारी सामने आई। इसके बावजूद संचालक प्रोसेस्ड वाटर के उत्पादन और पैकिंग के लिए आवश्यक खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट भी नहीं मिली
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट मांगी, लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके अलावा जल गुणवत्ता परीक्षण, स्वच्छता और क्वालिटी कंट्रोल से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले।
विभाग के मुताबिक, दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण यह सुनिश्चित नहीं किया जा सका कि उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा प्रोसेस्ड वाटर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं।
उत्पादन से बिक्री तक सब कुछ कराया बंद
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने यूनिट में प्रोसेस्ड वाटर का उत्पादन, प्रोसेसिंग, पैकिंग और बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद करा दी।
प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव और अरुणेश पटेल मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!