राहुल गांधी का इंदौर दौरा: दूषित पानी पीड़ितों से करेंगे मुलाकात; CRPF और स्थानीय पुलिस ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचेंगे। हाल ही में दूषित पानी से हुई मौतों और गंभीर बीमारियों के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
इसी सिलसिले में राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से सीधे मुलाकात कर हालात का जायज़ा लेंगे। राहुल गांधी की Z श्रेणी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को सीआरपीएफ की पूरी टुकड़ी ने स्थानीय पुलिस के साथ भागीरथपुरा क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।
डीसीपी राजेश व्यास ने सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ घर-घर का रूट, एंट्री–एग्ज़िट पॉइंट और भीड़ नियंत्रित करने की व्यवस्था को परखा। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील मार्गों पर बैरिकेडिंग भी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी छह महीने के मासूम अव्यान साहू, गीता बाई, अशोक सिंह और एक अन्य मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे संस्कार मंगल गार्डन में बाकी प्रभावित परिवारों से सामूहिक रूप से चर्चा करेंगे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी पीड़ितों से सीधे बातचीत कर प्रशासनिक लापरवाही और स्थानीय हालात पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।
राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर इंदौर पहुंचे समन्वयक सुशांत मिश्रा ने बताया कि यह दौरा पूरी तरह मानवीय आधार पर है और पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है।
वहीं डीसीपी राजेश व्यास ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और शहर पुलिस सीआरपीएफ के साथ समन्वय कर रही है, ताकि दौरा शांति और व्यवस्था के बीच संपन्न हो सके।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!