केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: काफिले के सामने पहुंचे तीन युवक; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार दोपहर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के काफिले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला सामने आया।
120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहा था वाहन
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर शिवगढ़ ब्रिज के पास अचानक तीन युवक काफिले के सामने पहुंच गए। उस समय काफिले में शामिल वाहन करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहे थे।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक एक्सप्रेस-वे के बीच खड़े होकर गुजर रहे वाहनों को रुकने का इशारा करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि काफिले में शामिल वाहन दूसरी लेन से निकल गए और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
राजस्थान से गुजरात जा रहे थे गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बूंदी से कोटा तक करीब 90 किलोमीटर लंबे हिस्से का जायजा लिया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से गुजरात के लिए रवाना हुए। इसी दौरान उनका काफिला गुरुवार को रतलाम जिले से होकर गुजरा।
बच्चों को सड़क पार कराने की बात कही
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में युवकों की पहचान शांतिलाल (32), नंदलाल भाभर (30) और दिनेश भाभर (30), निवासी निमकोपाड़ा, पलसोड़ी गांव के रूप में हुई।
कोई सूचना नहीं थी
युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे एक्सप्रेस-वे के दूसरी ओर स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। वे बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सड़क पार कराने के उद्देश्य से वाहनों को रुकने का संकेत दे रहे थे।
उनका कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसी समय केंद्रीय मंत्री का काफिला वहां से गुजरने वाला है ग्रामीणों ने भी बताया कि मंत्री के काफिले के रूट की उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं थी।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे जैसे प्रतिबंधित मार्ग पर युवक कैसे पहुंचे तथा सुरक्षा व्यवस्था में चूक किन परिस्थितियों में हुई।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!