अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल: भरे ट्रैफिक में स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाती दिखी महिलाएं; वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान बना चुके इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक वायरल वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर व्यस्त सड़क पार करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एमवाय अस्पताल के बाहर का है।
ट्रैफिक के बीच स्ट्रेचर लेकर गुजरती दिखीं महिलाएं
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं, जिन्हें मरीज की परिजन बताया जा रहा है, भारी ट्रैफिक के बीच शासकीय डेंटल कॉलेज के सामने से गुजरते हुए एमवाय अस्पताल की ओर बढ़ रही हैं।
अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें मरीज को स्ट्रेचर पर ही धकेलते हुए दूसरे गेट तक ले जाना पड़ा। पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड है।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर संदीप मीणा द्वारा ‘इंदौर अपडेट’ नाम के पेज पर साझा किया गया है। संदीप के अनुसार, वीडियो 13 फरवरी का है, जिसे 16 फरवरी की शाम को पोस्ट किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार सवाल उठा रहे हैं कि स्वच्छता और व्यवस्थाओं के लिए पुरस्कार पाने वाले शहर में मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है।
वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। यदि स्ट्रेचर अस्पताल का था, तो वह अस्पताल परिसर से बाहर सड़क तक कैसे पहुंचा? मरीज को अंदर ले जाने के लिए अस्पताल की ओर से कोई मदद क्यों नहीं मिली?
क्या आपातकालीन हालात में भी परिजनों को खुद ही मरीज ढोने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?
व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद अब अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल, इस मामले पर अस्पताल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो ने शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!