प्रजनन काल में बिजली विभाग की कार्रवाई पर सवाल: पेड़ काटने से उजड़े बगुलों के घोंसले; 60 में से केवल इतने चूजे बचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निपानिया क्षेत्र में पक्षियों के प्रजनन काल के दौरान इमली का एक बड़ा पेड़ काटे जाने से बड़ी संख्या में बगुलों के घोंसले उजड़ गए। पेड़ गिरते ही दर्जनों घोंसले जमीन पर आ गिरे, जिससे अंडे टूट गए और कई नवजात चूजों की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और लगभग 60 चूजों में से केवल 15 को ही जीवित बचाया जा सका।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि पक्षियों के प्रजनन काल में इस तरह पेड़ काटना गंभीर लापरवाही है, जिससे बड़ी संख्या में निरीह पक्षियों की जान चली गई।
घोंसले गिरते ही बिखर गए अंडे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत लाइन के रखरखाव के नाम पर इमली का पेड़ काट दिया। पेड़ पर दर्जनों बगुलों ने घोंसले बना रखे थे और अधिकांश में अंडे तथा नवजात चूजे मौजूद थे।
पेड़ गिरते ही घोंसले जमीन पर बिखर गए। कई अंडे टूट गए, जबकि अनेक चूजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जीवित बचे चूजों को सुरक्षित निकालकर उपचार एवं देखभाल के लिए संरक्षण में लिया।
अनुमति को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पेड़ काटने से पहले वन विभाग से आवश्यक अनुमति ली गई थी। सूत्रों के अनुसार, बिजली विभाग अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि कार्रवाई किस अनुमति के आधार पर की गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि यदि निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग जारी करेगा नोटिस
वन विभाग ने इस मामले में बिजली विभाग को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, नोटिस में पेड़ कटाई की अनुमति, कार्रवाई की परिस्थितियों और पक्षियों के प्रजनन काल में अपनाई गई प्रक्रिया के संबंध में जवाब मांगा जाएगा। वन विभाग यह भी जांच करेगा कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
पर्यावरण प्रेमियों में रोष
घटना के बाद पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि हर वर्ष प्रजनन काल के दौरान पेड़ों पर बड़ी संख्या में बगुले और अन्य पक्षी घोंसले बनाते हैं। ऐसे समय में पेड़ों की कटाई से न केवल पक्षियों की जान जाती है, बल्कि स्थानीय जैव विविधता को भी नुकसान पहुंचता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में बिजली लाइनों के रखरखाव या अन्य विकास कार्यों के दौरान वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि पक्षियों और वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचे।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पेड़ काटने की अनुमति, विभागीय प्रक्रिया और घटना की परिस्थितियों की समीक्षा के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, जीवित बचाए गए चूजों की देखभाल वन विभाग की निगरानी में की जा रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!