गोरक्षक बनेगा कहकर घूंसे मारे: ईंट से जानलेवा हमले का किया प्रयास; भगवा गमछा देख डिलीवरी बॉय से मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय से मारपीट हुई। आरोप है युवक को भगवा गमछा पहने और उसकी बाइक पर ‘गोरक्षक’ लिखा देख मारपीट की गई। तेज रफ्तार एक्टिवा चालक को सही तरीके से गाड़ी चलाने की बात कहना डिलीवरी बॉय को भारी पड़ गया।
आरोपी ने गालीगलौज कर तू गोरक्षक बनेगा कहते हुए घूंसे मारे, फिर ईंट उठाकर जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की। घटना का वीडियो वायरल हो गया। वहीं वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस द्वारा केवल एनसीआर दर्ज करने पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित अभिषेक मीणा निवासी आवासा देवगुराड़िया, बिग बॉस्केट में डिलीवरी बॉय है। घटना परसों शाम करीब 4 बजे की है। वह डिलीवरी के लिए हबीब कॉलोनी जा रहा था। खिजराबाद कॉलोनी के पास तेज रफ्तार से आए एक्टिवा चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
अभिषेक ने ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही तो आरोपी गाड़ी पलटाकर आया और गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के साथियों का आरोप है आरोपी ने युवक के गले में भगवा गमछा और बाइक पर लिखा गोरक्षक देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की।
घूंसे मारने के बाद आरोपी ने दो ईंटें फेंककर मारी। वह थाने पहुंचा पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर रवाना कर दिया।
घटना का वीडियो आया सामने :पीड़ित के साथियों का कहना है पुलिस को घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए, जिसमें अभिषेक से आरोपी मारपीट करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!