खबर
Top News

‘भारत माता की जय’ बोलने पर देशद्रोही कहा: प्रदर्शनकारियों का आरोप; शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मारपीट, पैलेट गन चलाने का भी दावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 8:04 pm
शेयर करें:
‘भारत माता की जय’ बोलने पर देशद्रोही कहा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल चार प्रदर्शनकारियों को मीडिया के सामने लेकर आए। छात्रों ने 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर मारपीट, धमकाने और पैलेट गन के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगाए।

एक छात्रा ने दावा किया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के बावजूद पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। उसने कहा कि प्रदर्शनकारी ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे, इसके बावजूद उन्हें देशद्रोही कहा गया। वहीं, झारखंड की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी ओर पैलेट गन तानी गई और पीछे से फायर किया गया, जिससे उसके कान में चोट लगी।

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी युवाओं का समर्थन करते हुए कहा कि इन छात्रों ने कुछ गलत नहीं किया। वे देश और अपने भविष्य के लिए आवाज उठा रहे थे और उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

राहुल बोले- इन बच्चों को माफी मांगने की जरूरत नहीं
राहुल गांधी ने कहा, “हमने प्रदर्शन कर रहे कुछ युवाओं से बात की। उन्होंने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई, धमकाया गया और दबाव बनाया गया।” उन्होंने कहा कि उन्हें इन प्रदर्शनकारियों और देशभर के उन युवाओं पर गर्व है, जो संविधान, भारत के विचार और अपने भविष्य की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं।

छात्रा का आरोप- शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे थे, फिर भी मारा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक छात्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा। छात्रा ने यह भी दावा किया कि ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों को देशद्रोही कहा गया।

नूतन टपो बोलीं- अपनी आंखों से देखी पैलेट गन
झारखंड की नूतन टपो ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पैलेट गन अपनी आंखों से देखी थी। उनका दावा है कि बंदूक प्रदर्शनकारियों की तरफ तानी गई थी। नूतन ने कहा कि जैसे ही वह मुड़ीं, पीछे से फायर किया गया और उनके कान में चोट लगी। उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

फराह नाज का आरोप- नाम सुनकर कहा, ‘मुस्लिम है, अलग लिस्ट बनेगी’
उत्तर प्रदेश की फराह नाज ने भी पुलिस पर मारपीट और भेदभाव का आरोप लगाया। फराह के मुताबिक, वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें बस में बैठा लिया।

फराह ने दावा किया कि उन्हें करीब तीन घंटे तक बस में रखा गया। बाद में जब उनका नाम पूछा गया तो कथित तौर पर कहा गया कि “ये मुस्लिम है, इनकी अलग लिस्ट बनाई जाएगी।”

फराह ने कहा कि वे लोग ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे, इसके बावजूद उन्हें देशद्रोही कहा गया।

राहुल ने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों के मुद्दे को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहिए जो सही तरीके से काम करे, परीक्षाओं के पेपर लीक न हों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।

उन्होंने 15 साल की एक लड़की से कथित तौर पर माफी मंगवाने के मामले का भी जिक्र किया। राहुल ने कहा कि पहले छात्रों के घर लोगों को भेजना, नाबालिग लड़की से माफी मंगवाना और फिर उस माफी को स्वीकार करना बेतुका है।

20 जुलाई के प्रदर्शन को लेकर लगाए आरोप
राहुल गांधी के मुताबिक, 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठियां चलाई गईं और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए प्रदर्शनकारियों ने भी उस दिन की घटनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 1 hour ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 2 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 2 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 2 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 2 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 2 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 2 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 2 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 2 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 2 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 2 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 2 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 3 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 3 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 3 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 3 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 3 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!