खबर
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन: मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 4:24 pm
शेयर करें:
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बांक पंचायत क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बिजली से जुड़ी समस्याओं और आउटसोर्स कर्मचारियों पर कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में लोगों ने सिरपुर जोन विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने समस्याओं के समाधान और कथित अवैध वसूली के आरोपों की जांच की मांग करते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आउटसोर्स कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता सरफराज अंसारी, शादाब पटेल और शहजाद बाबा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग और निरीक्षण के नाम पर कुछ आउटसोर्स कर्मचारी आम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और कथित तौर पर अवैध वसूली की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में संबंधित कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही सिरपुर जोन के सहायक यंत्री राजेश गुप्ता की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

एक सप्ताह में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली कंपनी के अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं से कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई और कथित अवैध वसूली के मामलों में जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

जर्जर केबल और ओवरलोड डीपी बदलने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नूरानी नगर सहित आसपास की बस्तियों में बिजली के बुनियादी ढांचे को लेकर भी शिकायतें रखीं।

उन्होंने कहा कि स्पार्किंग का कारण बन रही कटी-फटी और जर्जर केबलों को बदला जाए, वर्षों पुराने और ओवरलोड डीपी की क्षमता बढ़ाई जाए, झुके हुए और जर्जर सीमेंट पोल हटाकर नए पोल लगाएं।

इसके अलावा पुराने तारों की जगह इंसुलेटेड वायर लगाने, नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया सरल करने, क्षेत्र में होने वाली अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने और चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायतों की जांच करने की मांग की गई।

प्रदर्शन में कई नेता और स्थानीय लोग मौजूद
प्रदर्शन के दौरान पार्षद रफीक खान, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, यूथ कांग्रेस नेता दानिश खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फिलहाल कांग्रेस नेताओं ने बिजली कंपनी को एक सप्ताह का समय दिया है। अब देखना होगा कि कंपनी की ओर से इन शिकायतों और मांगों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

संबंधित समाचार

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

11 minutes ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

16 minutes ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

34 minutes ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

36 minutes ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

about 1 hour ago
सांसद के बयान पर विवाद
Top News

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

about 1 hour ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 1 hour ago
दो हादसों में 2 लोगों की मौत
Top News

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

about 1 hour ago
आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

about 1 hour ago
नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

about 1 hour ago
कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम
Top News

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा
Top News

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

about 2 hours ago
इस राज्य के सीएम बोले
Top News

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

about 2 hours ago
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष
Top News

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

about 2 hours ago
पहले सीट बेल्ट का संदेश
Top News

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

about 2 hours ago
नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक
Top News

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

about 2 hours ago
एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

about 2 hours ago
बिजली देगी झटका
Top News

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

about 2 hours ago
भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन
Top News

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!