खबर
Top News

शराब दुकान का विरोध: सड़क पर उतरकर लोगों ने की नारेबाजी; मुख्य मार्ग पर लगा जाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 फ़रवरी 2026, 3:20 pm
शेयर करें:
शराब दुकान का विरोध

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के तिलहरी इलाके में शराब दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार को खुलकर सामने आ गया। दोपहर के समय बड़ी संख्या में रहवासी मुख्य मार्ग पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे बिलहरी-तिलहरी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पहले से चल रहा था विरोध
प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अचानक रास्ता बंद होने से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिलहरी पूरी तरह रहवासी क्षेत्र है और यहां शराब दुकान खोले जाने से असामाजिक गतिविधियों के बढ़ने की आशंका है।

उनका मानना है कि इससे क्षेत्र की शांति भंग होगी और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। इससे पहले भी क्षेत्र की महिलाएं शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतर चुकी हैं और प्रशासन को दुकान खोलने की अनुमति न देने की चेतावनी दे चुकी हैं।

पहले से मौजूद है एक शराब दुकान
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तिलहरी मुख्य मार्ग पर पहले से ही एक शराब दुकान संचालित हो रही है, जिसके कारण आए दिन आवागमन बाधित होता है। ऐसे में दूसरी दुकान खोले जाने से हालात और बिगड़ सकते हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची
रविवार को अचानक हुए प्रदर्शन के कारण बरेला से जबलपुर आने-जाने वाले लोगों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। कई वाहन चालकों को मजबूरी में बाईपास होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ा।

प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। समाचार लिखे जाने तक स्थिति पर नजर रखी जा रही थी।

संबंधित समाचार

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

6 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

14 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

21 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

26 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

26 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

26 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

31 minutes ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

39 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

40 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 2 hours ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!