हाईवे किनारे होटल में देह व्यापार का खुलासा: पुलिस छापे में संचालक समेत छह गिरफ्तार; कई युवक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
नेशनल हाईवे किनारे सैयद नहर के पास संचालित कान्हा पैलेस होटल में पुलिस ने दबिश देकर कथित देह व्यापार का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल संचालक समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि कुछ युवक मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, लंबे समय से होटल में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर सीएसपी दीपाली चंदेरिया के नेतृत्व में कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को होटल पर छापा मारा।
कमरों की तलाशी में मिले युवक-युवतियां
पुलिस टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान चार युवतियां और एक युवक मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल संचालक और उसके सहयोगी को भी मौके से पकड़ लिया।
कार्रवाई देख दीवार फांदकर भागे युवक
पुलिस के होटल पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ युवक होटल की दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस अब फरार युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
होटल संचालन और नेटवर्क की जांच जारी
सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई की गई है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!