खबर
Top News

बदमाशों का जुलूस: व्यापारियों की हुंकार और पुलिस ने निकाल दिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जनवरी 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
बदमाशों का जुलूस

एसीपी और टीआई द्वारा बदमाशों का जुलूस निकालने और गुप्त शिकायत के लिए पेटी लगाने पर बनी सहमति

मुफ्त मिठाई विवाद में व्यापारी पिता-पुत्रों पर किया था चाकू-उस्तरे से हमला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुफ्त की मिठाई नहीं देने पर बदमाशों ने डेयरी संचालक पिता-पुत्रों सहित चार पर चाकू और उस्तरे से जानलेवा हमला कर दिया था। इससे गुस्साए क्षेत्रीय व्यापारियों ने 60 फीट रोड पर वाहन लगाकर चक्काजाम कर दिया।

उनके समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उतर आईं। सभी आरोपियों का जुलूस निकालने के साथ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि इस बीच तक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालने और गुप्त शिकायत पेटी लगाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद शाम को पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाल दिया। आज सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 60 फीट रोड पर डेयरी संचालक अंकित गुर्जर, उसके पिता मोहनलाल, भाई नितिन और कर्मचारी लोकेश पर चार बदमाशों सुजल बारसे, सौरभ बारसे, मयंक पाखरे और योगेश बारसे ने चाकू और उस्तरे से मुफ्त की मिठाई नहीं देने पर जानलेवा हमला किया था।

पुलिस चारों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू व उस्तरा बरामद कर चुकी थी कि इस बीच 60 फीट रोड पर घटना से नाराज किराना, कास्मेटिक, पानी, मिठाई दुकान संचालक और रेस्त्रां संचालक सड़क पर उतर आए। सैकड़ों व्यापारियों ने रास्ता जाम किया। व्यापारियों ने कहा बदमाश अवैध वसूली करते हैं।

मुफ्त में सामान न देने पर हमला कर देते हैं। मल्हारगंज एसीपी विवेक सिंह चौहान, टीआई तरुणेंद्र सिंह भाटी और मल्हारगंज टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि बदमाशों ने परेशान कर रख है। दूसरी बार वसूलीबाजी के लिए व्यापारी पर हमला किया है।

वहीं, महिलाओं का कहना था कि हम मेहनत से कमा-खा रहे हैं। वसूलीबाज बदमाश बार-बार मारने की धमकी देते हैं। उनका जुलूस निकाला जाना चाहिए। उनके मकान तोड़ने की मांग भी उन्होंने की। आखिरकार दोनों अफसरों ने बताया कि बदमाशों को पकड़ लिया गया है।

उनका जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही आपको पहचान उजागर होने से डर लगता है तो हम गोपनीय शिकायतों के लिए क्षेत्र में शिकायत पेटियां लगाई जाएंगी, ताकि व्यापारी बदमाशों और वसूलीबाजों की गुप्त: शिकायत कर सकें। इसके बाद हम कार्रवाई करेंगे।

इसके बाद पुलिस ने चारों बदमाशों का क्षेत्र से जुलूस निकाल दिया। बदमाश कान पकड़कर लंगड़ाते हुए चलते और कहते रहे कि गलती हो गई सर...। अब नहीं करेंगे। बदमाशों का जुलूस निकलते देख लोगों ने खुशी जाहिर की।

ये था मामला
सावरिया नगर के अंकित गुर्जर की 60 फीट रोड पर कृष्णा डेयरी है। परसों रात करीब 9.30 बजे सुजल बारसे निवासी साहू नगर उसकी दुकान पर मिठाई लेने आया था। मिठाई लेने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगा तो अंकित ने उसे टोक दिया।

इससे गुस्साया सुजल, अरिहंत नगर (गांधी नगर) निवासी मयंक पिता राजेश पाखरे (27), 60 फीट रोड निवासी सुजल पिता राम बारसे (21), सौरभ उर्फ अंकुश पिता श्याम बारसे (24) और योगेश उर्फ राहुल पिता राजू उर्फ गुड्डू बारसे (23) के साथ वापस आया।

आते ही सभी ने अंकित, उसके पिता मोहनलाल, भाई नितिन व कर्मचारी लोकेश को गालियां देते हुए उस्तरा और चाकू मार दिया। जानलेवा हमले के बाद सभी धमकाते हुए मौके से भाग निकले।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 9 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 9 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 9 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 9 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 9 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 9 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 9 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 9 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 9 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 9 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 10 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 10 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 10 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 10 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 10 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 10 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 10 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 10 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!