प्राइवेट फूड पार्क और मंडियों को मिलेगी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए बड़ी पहल की है। इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय ‹ग्रीन एक्स प्रदर्शनी› का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब निजी क्षेत्र में अनाज मंडी और फूड पार्क स्थापित करने वाले निवेशकों को राज्य सरकार पूरी मदद देगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी क्षेत्र के इन प्रोजेक्ट्स को भी वे सभी सुविधाएं और रियायतें दी जाएंगी जो वर्तमान में सरकारी फूड पार्कों को मिलती हैं। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से अपनी क्षमता और संसाधनों के साथ निवेश करने की अपील की ताकि किसानों को बेहतर बाजार और युवाओं को रोजगार मिल सके।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि सरकार भूमि, बिजली, पानी और टैक्स में रियायत के साथ-साथ श्रम आधारित उद्योगों के लिए प्रति श्रमिक 5000 रुपये प्रतिमाह तक की वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश का ‹फूड बास्केट› बन चुका है और गेहूं, चना, सोयाबीन जैसे उत्पादों में हम शीर्ष पर हैं। अब सरकार का लक्ष्य दलहन उत्पादन और प्रोसेसिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है जिसके लिए तुअर पर से टैक्स हटा दिया गया है और उड़द व मसूर की पैदावार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान और युवाओं को सशक्त बनाना ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना और एयर कार्गो सुविधाओं को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से निर्यात को गति मिलेगी और हर जिले में कृषि आधारित उद्योगों का जाल बिछाया जाएगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आया ऐतिहासिक निवेश प्रदेश की आर्थिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत कर रहा है।
प्रदर्शनी में कनाडा, तुर्की, ताइवान, स्पेन, चीन और ब्रिटेन जैसे देशों की आधुनिक दाल मिलिंग और राइस मिल मशीनों का प्रदर्शन किया गया, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन भी किया। इस महत्वपूर्ण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, जनप्रतिनिधि सुमित मिश्रा और गौरव रणदीवे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशासनिक और दलहन उद्योग जगत से ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सम्भागायुक्त सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित प्रशासनिक उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!