वीडियो देखिये, पेपर लीक पर प्रधानमंत्री का सख्त संदेश: कल आएगा और कठोर कानून; छात्रों का भविष्य बिगाड़ने वाले सड़ रहे जेल में
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर बड़ा संदेश दिया है। रविवार शाम इंस्टाग्राम पर जारी अपने वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अब जेल में सड़ रहे हैं और सरकार अब इससे भी सख्त कानून लाने जा रही है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि सोमवार को संसद में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान वाला कानून लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी त्वरित कार्रवाई
मोदी ने कहा कि सरकार ने ऐसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की है, ताकि पेपर लीक जैसे अपराधों में शामिल लोगों को शीघ्र सजा मिल सके और युवाओं का न्याय व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।
तकनीक आधारित होगी नई परीक्षा प्रणाली
प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की परीक्षाएं पूरी तरह भरोसेमंद और पारदर्शी हों, इसके लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। सरकार परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की दिशा में काम कर रही है।
नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स
मोदी ने बताया कि इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में एक हाई पाॅवर टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया है। यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधार और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर सुझाव देगी, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
चार दिन में तीसरा वीडियो
यह पिछले चार दिनों में प्रधानमंत्री मोदी का छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा किया गया तीसरा वीडियो है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर विशेष जोर दे रही है।
संबंधित समाचार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!