चाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कटी: 10 टांके आए; 15 दिन में दूसरी घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से एक और घटना हो गई। रविवार शाम बाइक सवार युवक की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। हालत इतनी गंभीर थी कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टर उसकी जान बचा सके।
बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा
दरअसल, राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी 20 वर्षीय विनय तिवारी वर्तमान में उज्जैन के जयसिंहपुरा क्षेत्र में किराए से रहते हैं। रविवार शाम करीब 6 बजे वे बाइक से सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक सड़क पर लटका चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। कुछ ही पलों में उनकी गर्दन से तेज़ खून बहने लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो घंटे तक चला ऑपरेशन
स्थानीय लोगों की तत्परता से विनय को तुरंत चरक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टर आशु वर्मा के अनुसार युवक की स्थिति बेहद नाजुक थी। ऑपरेशन के दौरान गले में फंसे चाइनीज मांझे के टुकड़े निकाले गए और 10 टांके लगाए गए। समय पर इलाज न मिलता तो जान भी जा सकती थी। बाद में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
नहीं रुक रहा चाइनीज मांझे का इस्तेमाल
उज्जैन में चाइनीज मांझा प्रतिबंध होने के बावजूद इसके इस्तेमाल से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पतंग उड़ाने के शौक में लोग जानलेवा चाइना डोर का उपयोग कर रहे हैं, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है। पुलिस और प्रशासन बार-बार चेतावनी दे चुके हैं, फिर भी लापरवाही जारी है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
करीब 15 दिन पहले भी उज्जैन में ऐसा ही हादसा हुआ था। परीक्षा देकर घर लौट रहे 20 वर्षीय योगेश आंजना का खिलचीपुर नाके के पास चाइनीज मांझे से गला कट गया था। उस मामले में भी युवक को 10 टांके लगाने पड़े थे। लगातार हो रही घटनाएं प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी हैं।
चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई
उज्जैन पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। महाकाल थाना पुलिस ने सैफ अली समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है, जिनमें दो नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जब्त मांझा जलाया
मुख्य आरोपी सैफ अली का महाकाल घाटी चौराहे से बेगम बाग तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर चलता दिखाई दिया और चाइनीज मांझा न बेचने की कसमें खाता रहा। पुलिस ने बेगम बाग चौराहे पर जब्त चाइनीज मांझे को जलाया, जिस पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कार्रवाई का समर्थन किया।
प्रशासन की अपील
पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें, यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि जानलेवा भी है।
संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!