MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में हाल ही में बढ़ाए गए यात्री बस किराए को लेकर सरकार एक बार फिर समीक्षा की तैयारी कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दौरे के दौरान यात्रियों से किराया बढ़ोतरी को लेकर लगातार फीडबैक मिला।
दोबारा परीक्षण करने के निर्देश दिए
यात्रियों ने बढ़ी दरों से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की बात कही।
फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को मौजूदा किराया व्यवस्था का दोबारा परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा
सरकार का कहना है कि नई दरों पर विचार करते समय यात्रियों की सुविधा के साथ निजी बस संचालकों की आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा।
पांच साल बाद बढ़ा था बस किराया
मध्य प्रदेश में करीब पांच साल के अंतराल के बाद अगस्त में यात्री बसों के किराए में वृद्धि की गई थी।
सामान्य बस का किराया 1.25 रुपए से बढ़ाकर 2 रुपए प्रति किलोमीटर किया गया, जबकि न्यूनतम किराया 7 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया गया।
अलग-अलग दरें तय की गई
विभिन्न श्रेणी की बसों के लिए सामान्य किराए की तुलना में अलग-अलग अतिरिक्त दरें तय की गई हैं।
नई व्यवस्था के तहत नॉन-एसी डीलक्स बस का किराया सामान्य बस से 25 प्रतिशत, स्लीपर का 40 प्रतिशत, एसी डीलक्स का 50 प्रतिशत और सुपर लग्जरी एसी कोच का किराया 75 प्रतिशत तक अधिक निर्धारित किया गया है।
यात्रियों से मिले फीडबैक के बाद समीक्षा
मुख्यमंत्री इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दौरे पर हैं। इन दौरों के दौरान वे सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ आम लोगों से भी संवाद कर रहे हैं।
इसी दौरान कई क्षेत्रों से बस किराए को लेकर समान तरह की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को मौजूदा दरों का पुनर्मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार के सामने अब किराया ऐसा तय करने की चुनौती है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार कम हो और निजी बस ऑपरेटरों की संचालन लागत और आर्थिक व्यवहार्यता भी प्रभावित न हो।
निजी बस ऑपरेटरों से होगी चर्चा
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिवहन विभाग किराया युक्तियुक्तकरण को लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
इसके तहत मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन और निजी बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।
बैठक में ऑपरेटरों की लागत, परिचालन संबंधी समस्याओं और मौजूदा किराया व्यवस्था पर उनके सुझाव लिए जाएंगे।
इसके आधार पर यात्रियों और बस संचालकों के हितों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी।
सुगम परिवहन सेवा पर भी सरकार की नजर
प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत हो चुकी है। इसके पहले चरण में सात शहरों में निजी ऑपरेटरों के माध्यम से बस सेवा शुरू की गई है।
सरकार इस सेवा के संचालन और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की भी निगरानी कर रही है।
ऐसे में यदि निजी बसों के किराए का भी दोबारा युक्तियुक्तकरण किया जाता है, तो इसका असर प्रदेशभर में बस से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
फिलहाल अंतिम फैसला परिवहन विभाग की समीक्षा और निजी बस ऑपरेटरों के साथ होने वाली चर्चा के बाद लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!