वाग्देवी प्रतिमा की वापसी की तैयारी: ब्रिटेन में वेरिफिकेशन पूरा; भारत लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला से जुड़ी वाग्देवी प्रतिमा को ब्रिटेन से भारत वापस लाने की कोशिशों ने रफ्तार पकड़ ली है। लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखी प्रतिमा के लीगल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी मिली है।
प्रतिमा की वापसी को लेकर केंद्र सरकार, भारतीय राजनयिक मिशनों और ब्रिटिश पक्ष के बीच आवश्यक औपचारिकताओं पर काम किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रतिमा को भारत लाने का रास्ता साफ हो सकता है।
अपर मुख्य सचिव की पहल के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया
मंगलवार को भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्य समूह की बैठक से पहले केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला की पहल के बाद वाग्देवी प्रतिमा की वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में मौजूद भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को वापस लाने को प्राथमिकता दी जा रही है।
खबर मिलते ही भोजशाला के बाहर आतिशबाजी
प्रतिमा की वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी सामने आने के बाद बुधवार को भोज उत्सव समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोजशाला परिसर के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।
समिति के महामंत्री सुमित चौधरी ने कहा कि जांच में लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखी प्रतिमा के भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा होने की पुष्टि हुई है। समिति का दावा है कि यह प्रतिमा वर्षों पहले भोजशाला से विदेश ले जाई गई थी।
भोजशाला में दोबारा स्थापना की उम्मीद
भोज उत्सव समिति ने उम्मीद जताई है कि सभी कानूनी और राजनयिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वाग्देवी प्रतिमा भारत वापस आएगी। समिति की मांग है कि भारत लौटने के बाद प्रतिमा को भोजशाला में दोबारा स्थापित किया जाए।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!