उफनते नाले के बीच गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया: राजधानी में 7 इंच बारिश; बांधों में बढ़ा पानी, यहां अंडरपास डूबा, इतने गांवों का संपर्क टूटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने के बाद कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। भोपाल समेत कई शहरों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है। सीहोर में उफनते नाले के बीच एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से 25 गांवों का संपर्क टूट गया है।
भोपाल में भारी बारिश के चलते VIP रोड पर पेड़ गिरने से जाम लग गया, जबकि जेपी अस्पताल परिसर में भी पुराना पेड़ गिर गया। शहर के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। लगातार बारिश को देखते हुए भोपाल में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।
सीहोर में पांच घंटे में 8 इंच से ज्यादा बारिश
सीहोर जिले में बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पांच घंटे में श्यामपुर में 8.3 इंच और सीहोर में 6.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश के बाद कई रास्ते बंद हो गए हैं। श्यामपुर, चरनाल, झरखेड़ा और छतरी में कई मकानों में पानी घुस गया।
उफनते नाले के बीच एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है।
ब्यावरा में अंडरपास डूबा, 25 गांवों का संपर्क टूटा
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में खजूरिया रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसके चलते करीब 25 गांवों का संपर्क टूट गया है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन छोटा पुल अब भी पानी में डूबा हुआ है। इससे आसपास के क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित है।
शाजापुर में 6 घंटे में 4 इंच बारिश
शाजापुर में भी बारिश का दौर जारी है। यहां छह घंटे में करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई। बैतूल में रातभर बारिश हुई। मौसम विभाग ने यहां अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
आगर मालवा में रात 3 बजे से बारिश जारी है। जिले में अब तक करीब 18 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। उमरिया में जोहिला डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को राहत मिली है।
भोपाल में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश
बारिश के आंकड़ों के मुताबिक भोपाल में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश दर्ज हुई। इसके बाद नर्मदापुरम में 5 इंच, रायसेन में 4.9 इंच, राजगढ़ और शाजापुर में 4.5-4.5 इंच तथा सीहोर में 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा नरसिंहपुर में 3.4 इंच, गुना में 3 इंच, उमरिया में 1.8 इंच, टीकमगढ़ में 1.6 इंच, मंडला में 1.3 इंच और सागर में 1.2 इंच बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों में भी बारिश
बैतूल, रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर, सिवनी, इंदौर, शिवपुरी, धार, सीधी और रतलाम में भी बारिश हुई है।
भोपाल के बांधों में बढ़ा पानी
लगातार बारिश के चलते भोपाल के जलस्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ी है। जानकारी के अनुसार कलियासोत डैम में करीब 1 फीट, केरवा डैम में 3 फीट और कोलार डैम में करीब 1 फीट पानी बढ़ा है।
बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। नदी-नालों और बांधों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!