भाई की गिरफ्तारी पर गर्माई सियासत: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-"राजनीतिक दबाव में की जा रही कार्रवाई; हम नहीं डरेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी का नाम कथित ड्रग्स नेटवर्क की जांच में सामने आया। इंदौर पुलिस ने मामले में नाना पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चल रही कथित ड्रग्स नेटवर्क की जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध ड्रग्स पेडलर्स को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नाना पटवारी का कथित ड्रग्स नेटवर्क से कोई सीधा संबंध है या उनका नाम केवल संपर्क या पहचान के आधार पर सामने आया है।
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पोस्ट, बोले- "बदला लिया जा रहा है"
मामले के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और इंदौर पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि उनके भाई को बिना सूचना के हिरासत में लिया गया है और यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है।
बगैर सूचना के हिरासत में लेकर यह सियासी संदेश दिया
जीतू पटवारी ने लिखा-मुख्यमंत्री जी, इंदौर पुलिस ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर यह सियासी संदेश दिया है कि भाजपा मध्य प्रदेश अब 'बदला' ले रही है! उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता और मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने के लिए कानून का इस्तेमाल किया जा रहा है।पटवारी ने आगे लिखा कि रंजिश इस बात की कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे दबाने के लिए 'कानून' का सहारा भी लिया जाएगा!
"हम डरेंगे नहीं, मजबूती से लड़ेंगे"
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें पहले से आशंका थी कि राजनीतिक विरोध के चलते उनके और उनके परिवार के खिलाफ झूठी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने लिखा- मैं जानता भी था मुख्यमंत्री की निजी दुर्भावना के चलते मेरे और परिजनों के खिलाफ झूठी कार्रवाइयां जरूर की जाएंगी! कांग्रेस इस तरह के दबाव से पीछे हटने वाली नहीं है। कानूनी दबाव/प्रभाव से भरी इस राजनीति से हम न डरेंगे, न झुकेंगे! बल्कि और ज्यादा ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे!
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
मामले की जानकारी सामने आने के बाद जीतू पटवारी के निवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यदि किसी व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेती है तो परिवार को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। कांग्रेस की ओर से पुलिस की कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं और मामले को राजनीतिक प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है।
चिंटू चौकसे ने की कार्रवाई की पुष्टि
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कार्रवाई की पुष्टि की है। दूसरी ओर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। चिंटू चौकसे ने कहा कि यदि नाना पटवारी से पूछताछ की जा रही है या उन्हें हिरासत में लिया गया है तो पुलिस को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि कार्रवाई किस आधार पर की गई है। उन्होंने ड्रग्स से जुड़े आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने की मांग की है.
ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस जांच का फोकस कथित ड्रग्स नेटवर्क के पूरे लिंक को खंगालने पर है। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों के बीच क्या संबंध हैं और मामले में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!