मौलाना के बयान पर सियासी घमासान: साधु-संतों और दलों की तीखी प्रतिक्रिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील रहमान सज्जाद नोमानी के एक बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
'हिंदू अब देश में बहुसंख्यक नहीं रहे'
मौलाना के कथित बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि 'हिंदू अब देश में बहुसंख्यक नहीं रहे', के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों, साधु-संतों और राजनीतिक दलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
कड़ी कार्रवाई की मांग
भोपाल में भी इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई। साधु-संतों ने बयान को समाज को बांटने वाला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने-अपने दृष्टिकोण से प्रतिक्रिया दी है।
समाज को बांटने की राजनीति स्वीकार नहीं
साधु-संत संन्यासी समिति के अध्यक्ष अनिलनाद महाराज ने मौलाना के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार के वक्तव्य समाज में विभाजन पैदा करते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि भारत सनातन संस्कृति का देश है और समाज को बांटने की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।
भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनस्वी पाटीदार ने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पाटीदार ने कहा कि देश में ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता और कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस ने उठाए सामाजिक मुद्दे
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि देश में मूल चिंता गरीब और अमीर के बीच बढ़ती खाई की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक आधार पर विभाजनकारी बयान किसी भी पक्ष से आएं, वे उचित नहीं हैं। मिश्रा ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में सांप्रदायिक और विवादित बयानबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है।
बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक बहस
मौलाना सज्जाद नोमानी के बयान को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस छिड़ गई है। विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल इसे लेकर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!