बवाल के बाद सियासी हलचल तेज: 20 कांग्रेसियों पर दंगे सहित 8 धाराओं में केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर हुए हंगामे और पथराव के बाद सियासत गरमा गई है। मामले में कांग्रेस के लगभग सभी प्रमुख पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इतना ही नहीं युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अमित पटेल पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पंढरीनाथ थाने में दर्ज हुआ मामला
पंढरीनाथ थाना में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से दी गई शिकायत पर 20 कांग्रेस नेताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के नाम जांच के बाद जोड़ने की बात कही गई है। बता दें कि आवेश राठौर की शिकायत पर केस हुआ है।
ये कांग्रेस नेता बने नामजद आरोपी
एफआईआर में जिन नेताओं के नाम शामिल हैं, उनमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनाली मिमरोट, युवा मोर्चा अध्यक्ष दौलत पटेल सहित सादिक खान, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, निखिल वर्मा, महक नागर, दानिश खान, शैलू सेन, संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, आकाश निजामपुरकर, जाकिर जक्कू, नफीस गब्बर, परवेज खान और जुनैद शामिल हैं।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सभी पर बीएनएस की धाराएं 115(2), 117(2), 189(1), 189(4), 189(9), 191(1), 296(ए) और 61(2) लगाई गई हैं, जो बलवा, दंगा, हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने से जुड़ी हैं।
एफआईआर में क्या आरोप लगाए गए
एफआईआर में है कि दिल्ली में हुई एआई कांफ्रेंस के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की छवि धूमिल करने के लिए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा 21 फरवरी को शांति पूर्वक प्रदर्शन किया गया।
युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष सौगात मिश्रा, मनोज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मच्छीबाजार चौराहे से एमवाय रोज रोड पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे वहां आए और युवा मोर्चा का महिला कार्यकर्ताओं को गंदी गालियां दी।
अपने साथी अमित पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, राजू भदौरिया, सोनाली मिमरोट, सादिक खान आधि से कहा गया कि कोई पीछे नहीं हटेगा। इनके द्वारा पत्थर, ईंट, फर्सी, बाटल में भरे द्वव से हमला किया गया। महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई। इसमें कई लोगों को चोट आई। इन पर सख्त कार्रवाई हो।
पुलिस का बयान
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि बीजेपी कार्य़कर्ता को पथराव में चोट आई। बलवा, गंभीर चोट आदि की धाराओं में केस हुआ है। इसमें जो कांग्रेस के पदाधिकारी थे वह नामजद आरोपी बनाए गए हैं। वहीं बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े व अन्य कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है।
कांग्रेस ने आज गुंडागर्दी की है और यह काला दिवस है। यह गंभीर धाराओं में केस है। इसमें बलवा, दंगा की धाराएं लगी है। इसमें अभी और धाराएं आगे बढ़ेंगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!