एमबीए छात्रा की हत्या का रिक्रिएशन कराएगी पुलिस: चलती ट्रेन से कहां फेंका मोबाइल याद नहीं; तलाशना मुश्किल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सहपाठी एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या का आरोपी पीयूष धामनोदिया कल तक के रिमांड पर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आज उसे घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट कराएगी।
उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को 10 फरवरी से लापता 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में द्वारकापुरी की अंकल वाली गली में किराए से रहने वाले उसके क्लासमेट पीयूष धामनोदिया मूल निवासी मंदसौर के कमरे में मिला था। लड़की के परिजन ने 11 फरवरी को पंढऱीनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
हत्या के बाद से फरार पीयूष 14 फरवरी की सुबह अंधेरी मुंबई में पकड़ा गया। प्राथमिक पूछताछ में उसने चरित्र शंका के चलते 10 तारीख को छात्रा को अपने कमरे पर ले जाकर हत्या करना बताया था। हत्या के बाद छात्रा के मोबाइल से उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कॉलेज के ग्रुप में और कई जगह वायरल करने की बात कही थी।
पुलिस ने उसे 18 फरवरी तक रिमांड पर लिया था। कल रिमांड पूरा होने पर पुलिस उसे जेल भिजवाएगी। हालांकि इससे पहले आज उससे कमरे पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया जाएगा। द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार पुलिस आरोपी से छात्रा का मोबाइल बरामद करता चाहती थी, लेकिन उसने तोड़कर चलती ट्रेन से मुंबई में कहां फेंका याद नहीं होने के चलते पुलिस मोबाइल बरामद करने में असमर्थ है।
साइको जैसी कर रहा हरकत
बताते हैं पुलिस जब पीयूष से छात्रा की हत्या का घटनाक्रम पूछती है तो वह कभी हंसने लगता है तो कभी रोने। वह लगातार साइको जैसी हरकत कर रहा है। हालांकि ये जरुर पता चला है कि पीयूष ने बताया कि जिस दिन वह छात्रा को कमरे में ले गया। वह मासिक धर्म से थी।
हालांकि इस दौरान भी उसने छात्रा से संबंध बनाए। इसके बाद भी संतुष्ट नहीं होने पर छात्रा को बातों में उलझाकर उसका गला दबाते हुए दोबारा ज्यादती की। इस दौरान अप्राकृतिक कृत्य भी किया। छात्रा के अचेत होने पर बीयर पीकर आया और फिर दोबारा सेक्स किया। छात्रा के मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे वायरल किया।
उसके जिंदा होने की शंका में चाकू से कई वार किए और कमरा बंद कर भाग गया। कमरे की चाबी फूटी कोठी क्षेत्र में कहीं फेंक दी। हत्या की वजह ये बताई कि छात्रा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह छात्रा से प्यार करने लगा और उससे शादी करना चाहता था। उसकी आर्थिक मदद करता था।
हालांकि उसके सक्षम परिवार का होने के चलते परिजन तैयार नहीं थे। छात्रा की पहले से कुछ युवकों से दोस्ती थी। वह उसे उनसे बात करने से मना करता था। चूंकि छात्रा अश्लील बात करने पर पैसे देने वाले एक डेटिंग ऐप से जुड़ी थी। इसका पता उसे छात्रा के फोन का एक्सेस लेने पर पता चला। इसे लेकर भी वह छात्रा से नाराज था और उसके चरित्र पर शंका करता था।
इंटरनेट पर सर्च किए थे आत्महत्या से जुड़े वीडियो
बताते हैं पूछताछ के दौरान पीयूष ने सादा कागज मांगा। उसने लिखा कि उससे गलत और अनर्थ हो गया। वह छात्रा से प्रेम करता था और अब उसे जीना नहीं है। इससे पहले मुंबई के अंधेरी थाने में भी उसने इसी तरह का लिखित बयान दिया था। आरोपी ने दावा किया कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डर के कारण पटरी से हट गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह इंटरनेट पर आत्महत्या से जुड़े वीडियो और कानूनी प्रक्रिया से संबंधित सामग्री सर्च करता था। घटना के बाद उसने छात्रा के मोबाइल से उसकी बहन को संदेश भेजा था कि पापा से कहना, अब घर नहीं लौटूंगी।
आरोपी ने कथित रूप से दोनों के निजी वीडियो कॉलेज ग्रुप और अन्य को भेजे थे। इस मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
संबंधित समाचार

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!