खबर
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अक्टूबर 2026, 5:26 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

कलेक्टर ने प्रत्येक प्रकरण की स्थिति और आवेदकों की आवश्यकताओं को समझते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इसमें प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें समय पर राहत प्रदान की जाए।

जनसुनवाई में राखी जोशी ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि वे दोनों आंखों से नेत्रहीन हैं और अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहती हैं। उनका तलाक हो चुका है तथा परिवार में सहयोग के लिए कोई नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण आवास क्रय करने में परेशानी आ रही है। उनकी समस्या को संवेदनशीलता से सुनते हुए कलेक्टर ने जरुरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिवम वर्मा ने कहा कि शासन-प्रशासन जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।

जनसुनवाई के एक अन्य प्रकरण में रामकन्या बाई (परिवर्तित नाम) ने कलेक्टर को बताया कि वे लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें उपचार कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए 15 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, उनके उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि उन्हें समय पर उपचार संबंधी मदद मिल सके।

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य एवं सभी विभागीय अधिकारियों ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

संबंधित समाचार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
Top News

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

2 minutes ago
नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद
Top News

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

8 minutes ago
मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल
Top News

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

15 minutes ago
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
Top News

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

16 minutes ago
वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

16 minutes ago
दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश
Top News

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

22 minutes ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

23 minutes ago
वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट
Top News

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

30 minutes ago
चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू
Top News

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

32 minutes ago
प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार
Top News

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

41 minutes ago
वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Top News

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

41 minutes ago
सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम
Top News

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago
मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक
Top News

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना

about 1 hour ago
इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
Top News

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

about 1 hour ago
18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
Top News

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड
Top News

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

about 1 hour ago
विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया
Top News

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

about 1 hour ago
दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा
Top News

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

about 1 hour ago
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम
Top News

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी
Top News

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!