छात्र नेताओं की रिहाई पर अड़ी पुलिस: जमानत के लिए सरकारी अधिकारी की गारंटी मांगी; हाईकोर्ट ने उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) की प्रस्तावित 'न्याय यात्रा' से पहले गिरफ्तार किए गए छात्र नेताओं की रिहाई का मामला अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है।
सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि पुलिस ने छात्र नेताओं की जमानत के लिए किसी सरकारी अधिकारी की गारंटी और 1 लाख रुपए के बाउंडओवर की शर्त रखी है। इस पर हाईकोर्ट ने भी सवाल उठाते हुए सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
न्याय यात्रा से पहले हुई गिरफ्तारियां
पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर NEYU ने 23 जुलाई को 'न्याय यात्रा' निकालने की घोषणा की थी। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस ने संगठन के राधे जाट और सुरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद विजय चौधरी, चंद्रशेखर गुर्जर, गौरव परिहार और रमन गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को एसीपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका
छात्र नेताओं की गिरफ्तारी और उनकी जानकारी नहीं मिलने पर अधिवक्ता जयेश गुरनानी के माध्यम से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की गई।
सुनवाई के दौरान पुलिस ने स्वीकार किया कि सभी छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर एसीपी कोर्ट में पेश किया गया था और वहीं से उन्हें जेल भेजा गया।
जमानत की शर्तों पर उठे सवाल
हाईकोर्ट में पुलिस ने बताया कि आरोपियों की रिहाई के लिए किसी सरकारी अधिकारी की गारंटी और ₹1 लाख का बाउंडओवर भरना अनिवार्य है।
इस पर अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि बेरोजगार छात्र इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था कैसे करेंगे और कोई सरकारी अधिकारी उनकी गारंटी क्यों देगा।
उन्होंने अदालत से पूछा कि ऐसी शर्तें व्यवहारिक कैसे मानी जा सकती हैं। कोर्ट ने भी इन शर्तों पर सवाल उठाए और सुनवाई पूरी होने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।
जेल में मिले संगठन के सदस्य
इधर, NEYU के कोर सदस्य हेमराज गुर्जर शुक्रवार को जेल पहुंचकर बंद छात्र नेताओं से मिले। मुलाकात के दौरान सभी नेताओं ने कहा कि पेपर लीक, भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनका लोकतांत्रिक आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
छात्र नेताओं का संदेश
जेल से छात्र नेताओं ने युवाओं के नाम संदेश भी दिया। राधे जाट ने कहा, 'जेल की सलाखें हमारे हौसले नहीं तोड़ सकतीं। यह लड़ाई पूरे देश के युवाओं के भविष्य की है।' विजय चौधरी ने कहा, 'हमने कोई अपराध नहीं किया, केवल युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाई है।'
चंद्रशेखर गुर्जर ने कहा, 'पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा।' सुरेंद्र यादव ने कहा, 'आज हम जेल में हैं, कल कोई और हो सकता है। इसलिए हर युवा को अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।'
गौरव परिहार ने कहा, 'यह लड़ाई सिर्फ नौकरी की नहीं, बल्कि ईमानदारी और न्याय की भी है।' रमन गोस्वामी ने कहा, 'अगर आज हम चुप रहे तो कल हर परीक्षा, हर भर्ती और हर सपने का सौदा होने लगेगा।'
अब इस पूरे मामले में सभी की नजरें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जिससे छात्र नेताओं की रिहाई और जमानत की शर्तों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!