शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: थार से बड़ी मात्रा में की जब्त; दो गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
बुधनी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की महिंद्रा थार से 153 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शराब और वाहन समेत कुल जब्ती की कीमत करीब 14.62 लाख रुपए आंकी गई है।
भोपाल की ओर से आ रही थी बिना नंबर की थार
एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल की तरफ से बिना नंबर की महिंद्रा थार में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गडरिया नाला के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।
पुलिस ने वाहन का पीछा करते हुए उसे शंकर मंदिर के पास रोक लिया। इसके बाद पंचों की मौजूदगी में थार की तलाशी ली गई।
13 पेटी देशी शराब और 3 पेटी बीयर मिली
तलाशी के दौरान वाहन से 13 पेटी देशी शराब और 3 पेटी बीयर बरामद हुई। कुल मात्रा 153 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 62,080 रुपए है।
पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही करीब 14 लाख रुपए कीमत की महिंद्रा थार भी जब्त कर ली। शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 14 लाख 62 हजार 80 रुपए बताई गई है।
नर्मदापुरम के दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने वाहन में सवार शिवम हिंगोले (26) और विशाल जाटव (20) को हिरासत में लिया। दोनों नर्मदापुरम निवासी बताए गए हैं। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को बुधनी न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!