देश में अगले साल तक आएंगे प्लास्टिक के नोट: पहले छोटे नोटों पर फोकस; पानी-नमी से नहीं होंगे जल्दी खराब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारत में जल्द ही कागज के साथ प्लास्टिक यानी पॉलीमर से बने करेंसी नोट भी दिखाई दे सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पॉलीमर बैंक नोटों को अगले वित्त वर्ष यानी वित्तीय वर्ष 27-28 की शुरुआत से सर्कुलेशन में लाने का लक्ष्य रखा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।
हालांकि, पॉलीमर नोटों को बड़े स्तर पर जारी करने से पहले इनका फील्ड ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल में इनके टिकाऊपन, सुरक्षा और रोजमर्रा के लेनदेन में इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं को परखा जाएगा। इसके नतीजों के आधार पर आगे का रोलआउट तय होगा।
₹10 और ₹20 जैसे छोटे नोटों से हो सकती है शुरुआत
पॉलीमर करेंसी की शुरुआत कम मूल्य वाले नोटों से होने की संभावना है। छोटे मूल्य के नोट रोजमर्रा के लेनदेन में सबसे ज्यादा हाथ बदलते हैं। इसी वजह से इनमें गंदगी, नमी, मुड़ने और फटने की समस्या भी ज्यादा होती है। ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों को लेकर फील्ड ट्रायल की तैयारी पहले ही सामने आ चुकी है। ऐसे में आम लोगों को प्लास्टिक करेंसी का पहला अनुभव छोटे नोटों के जरिए मिल सकता है।
क्यों प्लास्टिक के नोट लाना चाहता है आरबीआई?
भारत में छोटे मूल्य के करेंसी नोट बड़ी संख्या में रोजाना इस्तेमाल होते हैं। लगातार हाथ बदलने के कारण ये जल्दी खराब हो जाते हैं और आरबीआई को पुराने तथा खराब नोटों को हटाकर नए नोट जारी करने पड़ते हैं। पॉलीमर नोट ज्यादा समय तक चलने के कारण बार-बार नोट बदलने और नए नोट छापने की जरूरत कम कर सकते हैं। इससे लंबे समय में करेंसी मैनेजमेंट और प्रिंटिंग से जुड़े खर्च में भी कमी आने की उम्मीद है।
नकली नोट बनाना होगा ज्यादा मुश्किल
पॉलीमर नोटों का दूसरा बड़ा फायदा सुरक्षा से जुड़ा है। इनमें ट्रांसपेरेंट विंडो सहित कई आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।
ऐसे फीचर्स की नकल सामान्य बैंक नोटों की तुलना में कठिन मानी जाती है। यही वजह है कि पॉलीमर करेंसी को जालसाजी के खिलाफ ज्यादा सुरक्षित विकल्प के तौर पर भी देखा जाता है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!