सीएम को शिकायत करने वाली पिंकी मुआवजे की हकदार नहीं: इंदौर मेट्रो अंडरग्रांउड प्रोजेक्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए विस्थापन और मुआवजे का मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक जांच के दायरे में है। 18 जून को मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान पिंकी वर्मा नामक महिला ने शिकायत की थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को मेट्रो की निर्धारित नीति के अंतर्गत कार्रवाई और प्रभावित परिवार को न्यायसंगत राहत देने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।
इस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए, जिसकी रिपोर्ट में विस्थापन प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम निधि वर्मा और तहसीलदार की टीम द्वारा की गई गहन जांच में स्पष्ट हुआ विस्थापन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है। रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो प्रोजेक्ट की जद में आए मकान में निवास कर रहे पिंकी के पिता भरत और भाई बलराम वर्मा को परियोजना की मुआवजा नीति के तहत फ्लैट अथवा निर्धारित नकद राशि का विकल्प काफी पहले ही दिया जा चुका था।
पड़ताल में यह भी सामने आया पिंकी विवाहित हैं और लसूड़िया क्षेत्र में अलग निवास कर रही हैं। इस स्थिति में नीतिगत तौर पर उनका दावा अमान्य है।
16 में से 15 परिवार हो चुके विस्थापित
रिपोर्ट के अनुसार परियोजना से कुल 16 घर प्रभावित हैं, जिनमें से 15 परिवारों ने फ्लैट या मुआवजा राशि प्राप्त कर ली है और नए आवासों में शिफ्ट हो चुके हैं। केवल वर्मा परिवार का प्रकरण ही शेष बचा है।
प्रशासन ने विकल्प के रूप में आसपास की विभिन्न कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिखाए थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अधिकारियों का कहना है प्रशासन को नीति से बाहर अतिरिक्त मुआवजा या लाभ देने का अधिकार नहीं है।
अब जबकि कलेक्टर की जांच में पूरी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, प्रशासन का मुख्य जोर मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर है।
एक ओर पिंकी वर्मा पिता की दिव्यांगता और व्यक्तिगत तर्कों के आधार पर अतिरिक्त मुआवजे की मांग पर अड़ी हैं, दूसरी ओर जिला प्रशासन का स्पष्ट मानना है एक मामले में नीति का उल्लंघन किया गया, तो पूरी विस्थापन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
फिलहाल, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट के आधार पर मामले के अंतिम निराकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!