खबर
Top News

कर्बला मैदान में गंदगी का अंबार: शौचालय के गेट टूटे; असामाजिक तत्वों का हर दिन लगता है जमावड़ा, रहवासी परेशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 फ़रवरी 2026, 1:52 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 12 के अफसरों की लापरवाही से कर्बला मैदान में हर तरफ गंदगी की भरमार है। शौचालयों के गेट टूट गए हैं, जिनमें गंदगी ही गंदगी पसरी हुई है। वहीं शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। इससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। रहवासियों ने निगम से गुहार लगाई है कि कर्बला मैदान में सफाई कर नए शौचालयों का निर्माण कराया जाए।

नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते अधिकतर अफसर अपनी कुर्सी पर बैठकर मनमानी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला निगम जोन 12 में भी बना हुआ है। जहां जोनल अधिकारी अंकुश चौरसिया क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व रहवासियों की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। इससे कर्बला मैदान में हर तरफ गंदगी पसरने लगी है।

स्थायी शौचालय का निर्माण कराया जाए... रहवासियों ने बताया कि कर्बला मैदान स्थित दरगाह पर हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी धर्म के मानने वाले पहुंचते हैं। इससे यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इसके चलते निगम ने यहां अस्थायी शौचालय रखवाए, लेकिन अब उन शौचालयों के गेट ही टूट गए, जिससे वह खुले पड़े हैं।

इनमें भी गंदगी की भरमार हो रही है। रहवासियों ने कहना है कि वार्ड पार्षद कंचन गिदवानी से लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं कि कर्बला मैदान की सफाई कराने के साथ ही यहां स्थायी शौचालय का निर्माण करा दिया जाए।

यहां सरकारी जमीन खाली पड़ी है, जिसका समुचित उपयोग हो जाएगा। लोगों को भी राहत मिलेगी, लेकिन पार्षद व निगम अधिकारियों ने अब तक इस मामले में कोई सुध नहीं ली है। इससे रहवासी परेशान हो रहे हैं।

डर का माहौल... रहवासियों का कहना है कि हर शाम यहां बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व व नशेड़ियों की भीड़ लगने से कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसके चलते पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से कर्बला मैदान में असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों का जमावड़ा लगातार लग रहा है। नशेड़ी देर रात तक यहां जमे रहते हैं, जिससे आने-जाने वाले भी परेशान होते हैं। नशेड़ियों के जमावड़े से लोगों में डर का माहौल बनने लगा है।

पूरे मैदान में कचरा फैला हुआ है... रहवासियों का कहना है कर्बला मैदान पर शाम गहराते ही नशेड़ियों का जमावड़ा होने लगता है। वह जहां-तहां गंदगी फैलाते रहते हैं। इससे पूरे मैदान में कचरा फैला हुआ है। इन्हें रोकने की कोशिश करने पर यह लोग विवाद करने लगते हैं।

वहीं महिलाओं व युवतियों पर छींटाकशी कर उनसे भी छेड़छाड़ करते हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। मैदान में गंदगी और शौचालय निर्माण को लेकर अब तक निगम 12 के जोनल अधिकारी अंकुश चौरसिया व पार्षद को कई पत्र लिखे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 17 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 17 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 17 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 18 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 18 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 18 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 18 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 18 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 18 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 18 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 18 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 18 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 18 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 18 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 18 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 19 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!