खबर
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ: IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 11:37 am
शेयर करें:
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में होने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने 11 सितंबर को रीजनल पार्क के पास स्थित IDA मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी है।

कांग्रेस ने जमा किए रुपए
कांग्रेस ने इसके लिए IDA में 10 लाख 8 हजार 175 रुपए जमा कर दिए हैं। कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक चलेगा। राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इससे पहले युवाओं को जोड़ने के लिए मंच पर म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस का भी आयोजन होगा।

राहुल के संवाद से पहले कलाकारों की प्रस्तुति
कार्यक्रम की शुरुआत प्लेबैक सिंगर राघव चैतन्य की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद इंदौर के रैपर लश-करी परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिका गॉट टैलेंट में पहचान बना चुकी वी अनबीटेबल ड्रीम टीम की प्रस्तुति होगी।

डांस ग्रुप एक्रोबेटिक और हिप-हॉप डांस के जरिए परफॉर्मेंस देगा। कांग्रेस की योजना कार्यक्रम को सिर्फ राजनीतिक संवाद तक सीमित रखने के बजाय युवाओं के लिए आकर्षक बनाने की है।

Gen-Z को जोड़ने की रणनीति
कलाकारों के चयन के पीछे कांग्रेस की नजर खास तौर पर युवाओं और Gen-Z पर है। राघव चैतन्य के इंस्टाग्राम पर करीब 1.80 लाख, जबकि लश-करी के करीब 4.98 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। राघव चैतन्य बॉलीवुड के चर्चित प्लेबैक सिंगर हैं और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है।

वहीं लश-करी इंदौर के चर्चित रैपर हैं। वी अनबीटेबल ड्रीम टीम हाई-एनर्जी डांस और एक्रोबेटिक प्रस्तुतियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है।

कोटा से पुणे तक हो चुका है ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में आयोजित हो चुका है। अब इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 11 सितंबर को राहुल गांधी की टीम के केवी बैजू समेत अन्य सदस्य दिल्ली से इंदौर पहुंचे थे।

यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के प्रचार और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई। विधानसभा स्तर पर प्रचार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

NSUI ने इंदौर को 32 जोन में बांटा
छात्रों के बीच कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाने के लिए NSUI ने इंदौर को 32 जोन में बांटा है। प्रदेश के दूसरे जिलों से भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। युवा कांग्रेस के नेताओं को भी अभियान से जोड़ा गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, स्कूल-कॉलेजों और अन्य छात्र केंद्रों तक पहुंचकर युवाओं को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। साथ ही छात्रों से यह भी पूछा जा रहा है कि वे राहुल गांधी के सामने किन मुद्दों को उठाना चाहते हैं।

अब नजर 19 सितंबर के संवाद पर
IDA की अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। अब कांग्रेस का फोकस भीड़ जुटाने के साथ-साथ छात्रों की भागीदारी बढ़ाने पर है। 19 सितंबर को राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और उनके मुद्दों को सुनेंगे। ऐसे में इंदौर का यह कार्यक्रम कांग्रेस के लिए युवा वोटरों और Gen-Z तक अपनी राजनीतिक पहुंच मजबूत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

less than a minute ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

3 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

6 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

10 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

20 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

22 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

25 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

31 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

34 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

44 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!