रील बनाने का जुनून बना जानलेवा: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ सोशल मीडिया पर रील बनाने और सेल्फी लेने के जुनून ने दो लोगों की जान लेली। इंदिरा नगर-बीराखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास रील शूट करने के दौरान दो युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मोबाइल से रील बना रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतकों की उम्र महज 18 और 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल से रील बना रहे थे और सेल्फी लेने में मशगूल थे।
संभलने का मौका तक नहीं मिला
रील बनाने के जुनून में वे इतने खो गए थे कि उन्हें पटरी पर आती हुई ट्रेन की आवाज तक सुनाई नहीं दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए।
पुलिस टीम मौके पर पहुँची
हादसे के बाद इंदिरा नगर और बीराखेड़ी क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है जब युवा इन पटरियों पर जान जोखिम में डालकर वीडियो बना रहे थे।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!