मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर जय मां नवयुवक गरबा मंडल दादू दुबे मित्र मंडल, जिला जेल इंदौर द्वारा जिला जेल परिसर स्थित जिला जेल गेट पर माता रानी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 6 से 8 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में धार्मिक आस्था, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
नवरात्रि के दौरान मंडल ने नौ दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित किया, जिसमें लगभग 250 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नौ दिनों तक गरबा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बालिकाओं की प्रतिभा और मेहनत की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
नवरात्रि के दौरान मंडल द्वारा प्रतिदिन खिचड़ी वितरण किया गया। इसके माध्यम से रोजाना लगभग 800 से 1,000 लोगों तक खिचड़ी पहुंचाई गई। साथ ही प्रतिदिन लगभग 200 लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई। शरद पूर्णिमा पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई।
आयोजन में विधायक महेंद्र हार्डिया, अंकुर जायसवाल, पार्षद महेश बसवाल, अनिल मीणा एवं हेमंत तोमर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा के इस आयोजन की सराहना की।
आयोजन को सफल बनाने में दादू दुबे, हेमंत जरिया, रवि खंडारे, विक्की ठाकुर, विपुल पटेरिया, रोशन चौहान एवं मंडल अध्यक्ष दीपक राजौरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंडल के इस आयोजन ने धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक सेवा, आपसी सहयोग और एकता का संदेश दिया।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!