सिंहस्थ में घाट से दो किलोमीटर परिधि में होगी पार्किंग: सात लाख से अधिक वाहनों के लिए तैयार होगा पार्किंग स्थल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ मेला कार्यालय में अधिकारियों ने करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई जाने वाले पार्किंग के लिए 3 घंटे से अधिक समय बैठक की। निर्णय लिया गया अपने वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल न चलना पड़े। इसके लिए प्लान तैयार प्लान के तहत श्रद्धालुओं के लिए नदी घाट से करीब दो किमी परिधि में ही पार्किंग व्यवस्था की जाएगी।
संभागायुक्त आशीष सिंह ने बताया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अधिकारियों ने माइक्रो प्लानिंग शुरू कर दी है। सभी फोरलेन और सिक्सलेन के पास जो मार्ग उज्जैन से जुड़ रहे हैं, पार्किंग व्यवस्था का प्लान बनाया है।
12 से अधिक पार्किंग स्थलों को चयनित कर लगभग 5 से 7 लाख वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। लेवल वन पार्किंग पर लगभग 1 लाख, लेवल 2 पर 2 से 3 लाख और लेवल 3 पर तीन से चार लाख वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। इंदौर, बड़नगर, गरोठ और आगर रोड के पास स्थल चयनित किए जा रहे हैं।
1-2 दो किमी रेंज में होगी पार्किंग
इंदौर, देवास, बडनगर, बदनावर से आने वाले यातायात, भीड़ प्रबंधन के लिए वाहनों की व्यवस्था पर गंभीर चिंतन किया गया। गरोठ रोड, आगर और मक्सील की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी मंथन हुआ। विचार हुआ लेवल वन, लेवल 2 और लेवल 3 पार्किंग किस प्रकार रखी जाए।
यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है पार्किंग का स्थल नदी घाट से 2 किलोमीटर से अधिक ना रहे, जहां तक संभव हो श्रद्धालुओं को 1 से 2 किलोमीटर के परिधि क्षेत्र में ही पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
बैठक में हुए कई निर्णय
यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए भी अंडरपास बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। यातायात सुचारू बनाए रखने के लिय वैकल्पिक मार्गों के साथ जोड़ा जाए, जिससे भीड़ प्रबंधन और बेहतर तरीके से हो सके। देवास और इंदौर मार्ग के बीच अन्य वैकल्पिक मार्ग भी बनाए जा रहे हैं।
इसी के साथ बड़नगर और इंदौर पहुंच मार्ग के वैकल्पिक रूट भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि सुनिश्चित किया जा रहा है कि उज्जैन को जोडने वाले फोर लेन, सिक्स लेन बाईपास एवं अन्य मार्गों के पास ही पार्किंग व्यवस्था रखी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को पार्किंग भी आसानी से उपलब्ध हो और साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी जाएं।
बैठक में एडीजी राकेश गुप्ता ने बताया कि पिछले सिंहस्थ के अनुभव को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग शीघ्रता से घाट पर पहुंच जाएं और पार्किंग व्यवस्था पर ही अन्य सभी सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो जाए जिससे वे स्नान करके तुरंत गंतव्य के लिए रवाना हो सके।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!