खबर
Top News

हैरी के तूफान में उड़ गई पाकिस्तान टीम: शाहीन की 'आग' पर ब्रूक का 'पानी'

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 फ़रवरी 2026, 12:27 pm
शेयर करें:
हैरी के तूफान में उड़ गई पाकिस्तान टीम

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
"ईमानदारी से कहूँ तो, मैं काफी समय से खुद को नंबर 3 पर प्रमोट करने का सोच रहा था। शाहीन शाह अफरीदी ने हमें मुश्किल में डाला था, लेकिन मेरा प्लान साफ था कि मुझे आखिर तक टिकना है। सेमीफाइनल में पहुंचना खुशी की बात है, लेकिन हमारा असली लक्ष्य विश्व कप की ट्रॉफी है।"

यह कहना है उन हैरी ब्रूक का, जिनकी कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दिलों की धड़कनें रोक देने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को कभी न भूलने वाली पराजय के जख्म देकर सेमीफाइनल में कदम रख दिया है। इंग्लैंड सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम है।

श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के इस मुकाबले में अंतिम ओवर में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से शिकस्त दी। और इस जीत के नायक भी बने हैरी ब्रूक जिनकी शतकीय पारी (51 गेंद, 100 रन, 10 चौके और 4 छक्के ) ने न केवल इंग्लैंड को उबारा बल्कि विजय मंजिल तक भी पहुंचा दिया।

शतकवीर पहले कप्तान
क्रिकेट के आंकड़ों की किताब के मुताबिक हैरी ब्रूक टी-20 विश्व कप के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने बल्ले से शतकीय पारी की इबारत लिखी है। वे शाहीन शाह अफरीदी जिन्होंने इस मैच में चार विकेट लेकर धूम मचा दी थी, उन्हीं की गेंद को पहले 6 रनों के लिए आसमान दिखाकर और फिर चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार भेजकर हैरी ब्रूक ने अपना शतक पूरा किया। इस जीत के साथ ही लगातार पांचवें टी-20 विश्व कप में इंग्लिश टीम सेमीफाइनल में पहुंची है।

पाकिस्तान के जबड़े में हाथ डालकर निकाली जीत
इस युवा खिलाड़ी ने निश्चित रूप से पाकिस्तान के जबड़े में हाथ डालकर जीत निकाल ली। मैच में इंग्लैंड टीम ने आठ विकेट गंवाए और हैरी ब्रूक के अलावा केवल दो बल्लेबाज सैम करन और विल जैक्स ही अपना स्कोर दो अंकों में पहुंचा सके। इससे इंग्लिश कप्तान के पराक्रम का अंदाज लगाया जा सकता है। अब क्रिकेट के दिग्गज ऐसी कप्तानी और प्रदर्शन की वाहवाही कर रहे हैं।

एक समय तीन विकेट पर केवल 35 रन थे
सोचिये एक समय इंग्लैंड टीम का स्कोर तीन विकेट पर केवल 35 रन ही था, जबकि पांच विकेट 103 रन पर गिर चुके थे। पाकिस्तानी टीम के प्रशंसकों का शोर उस समय थम गया जब हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला और फिर ऐसी मारकाट मचाई कि सारे किले ध्वस्त हो गए। बतौर कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक बनाकर अपने आपको रोहित शर्मा (92) और क्रिस गेल (98) से आगे कर लिया।

नासिर हुसैन और माइकल वान की राय
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का कहना है कि ब्रूक में जो 'एक्स-फैक्टर' है, वह उन्हें दिग्गजों की श्रेणी में खड़ा करता है। दबाव के समय उनका शांत रहना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। दूसरी ओर माइकल वॉन के अनुसार यह एक पीढ़ी में एक बार दिखने वाली पारी है। उनमें केविन पीटरसन जैसी निडरता है। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने बेहिचक यह कहा कि हैरी ब्रूक की पारी ने उनकी टीम से मैच छीन लिया और टीम की खराब फील्डिंग उन्हें भारी पड़ी।

विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे
विरासत में क्रिकेट पाने वाले हैरी ब्रूक 2022 में विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं और अब उनकी कप्तानी में इंग्लिश टीम के हौसले बुलंद हैं। हैरी ब्रूक की यह पारी केवल एक शतक नहीं, बल्कि एक घोषणा है कि इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और आक्रामक हाथों में है। अब नजरें सेमीफाइनल पर हैं, जहाँ इंग्लैंड अपनी इसी लय को बरकरार रखना चाहेगा।

संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

4 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

18 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

27 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

43 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!