आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत: बिजली के खंभे से गिरा; परिजन ने लगाए लापरवाही के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन जिले के पंथ पिपलई क्षेत्र में विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मध्य प्रदेश बिजली कंपनी के एक आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने बिजली कंपनी और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
मृतक की पहचान ग्राम किठोदा निवासी सुनील सोलंकी (33) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, सुनील पिछले करीब 12 वर्षों से मध्य प्रदेश बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।
खंभे पर काम करते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सुनील को पंथ पिपलई क्षेत्र में बिजली लाइन के मरम्मत कार्य के लिए भेजा गया था। काम के दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बिजली के खंभे से नीचे गिर पड़े।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजन बोले-स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया
मृतक के परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद बिजली कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी न तो घटनास्थल पर पहुंचा और न ही अस्पताल में परिवार से मिलने आया। उनका कहना है कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ही घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया और उपचार कराया गया।
परिजन का यह भी आरोप है कि घटना के बाद अब तक विभाग की ओर से न तो किसी प्रकार की आर्थिक सहायता दी गई है और न ही परिवार से आधिकारिक रूप से संपर्क किया गया है।
मुआवजा और नौकरी की मांग
सुनील सोलंकी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजन ने राज्य सरकार और बिजली कंपनी से उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार नौकरी देने की मांग की है। परिजन का कहना है कि चूंकि सुनील की मृत्यु ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए विभाग को नियमानुसार सभी वैधानिक लाभ और सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
जांच की प्रतीक्षा
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट होना बाकी है कि दुर्घटना के समय सभी सुरक्षा मानकों और आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं। जांच के बाद ही विभागीय जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!