खुलासा फर्स्ट की खबर से घबराया ओसवाल: किसानों से बोला- पैसा दे दो, जमीन ले लो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दोस्ती में दगा करते हुए देवास के तीन किसानों की सुपर कॉरिडोर स्थित जमीन हथियाने वाले भूमाफिया सुधीर ओसवाल और उसका बेटा सार्थक ओसवाल खुलासा फर्स्ट में हुए उनके कारनामों के खुलासे के बाद घबरा गए और किसानों से बोले कि अपनी जमीन वापस ले लो और पैसा दे दो। ओसवाल पिता-पुत्र के चेहरों पर खबर के बाद डर के भाव साफ दिख रहे थे।
भ्रष्ट और पैसों की हवस में अंधे हो चुके भूमाफिया सुधीर ओसवाल को खुलासा फर्स्ट द्वारा किए गए उसके काले कारनामों के खुलासे के बाद डर बैठ गया है कि उसके बेटे सार्थक की 10 फरवरी को होने वाली शादी न बिगड़ जाए। कहीं ये किसान आकर शादी में हंगामा न कर दें।
इसलिए वो घबराकर किसानों से संपर्क कर कह रहा है कि पैसे लौटाकर जमीन वापस ले लें। वो सारे एग्रीमेंट और अन्य दस्तावेज नष्ट कर देगा। हालांकि अभी किसानों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन माना जा रहा है किसानों ने तय किया है कि भ्रष्ट और बेईमान भूमाफिया सुधीर ओसवाल को आसानी से नहीं छोड़ेंगे।
उसने उनके साथ धोखाधड़ी कर जो मानसिक संत्रास दिया है, उसका भुगतान भी करवाएंगे। दो दिन पूर्व विजय नगर क्षेत्र में बैठक करके किसानों ने अनेक निर्णय लिए।
बेटे की शादी है, इसलिए घबराया ओसवाल... बताते हैं कि भूमाफिया सुधीर ओसवाल खुलासा फर्स्ट में खबर छपने के बाद इसलिए भी घबराया हुआ है, क्योंकि उसके बेटे सार्थक की 11 फरवरी को शादी है। ऐसे में उसे डर है कि कहीं पीड़ित किसान आकर शादी समारोह न बिगाड़ दें।
यह है पूरी कहानी
भूमाफिया सुधीर ओसवाल ने जैन धर्म की दुहाई देते हुए मित्र अमित टोंग्या को झूठ बोला और उससे सौदा कैंसिल करवाकर खुद ले लिया। ये सौदा टोंग्या ने किसानों को 3 करोड़ रुपए देकर किया था, लेकिन जिस जमीन का सौदा हुआ, उससे आगे की जमीन सार्थक सिंगापुर के अश्विन मेहता की थी।
टोंग्या वहां द जिलियन पार्क नाम से कॉलोनी काटना चाहते थे, जिसके लिए मेहता ने रास्ता भी दे दिया था, लेकिन ओसवाल ने टोंग्या से झूठ बोला कि मेहता रास्ता नहीं दे रहे हैं। ये सौदा मैं ले लेता हूं। दोस्त अमित टोंग्या को झांसा देकर सुधीर ओसवाल ने ये सौदा ले लिया और देवास के किसानों महेंद्रसिंह-रामसिंह सोनगरा, ऋषि चौधरी व विष्णु पटेल से 11 बीघा जमीन का सौदा 2.45 करोड़ रुपए प्रति बीघा के हिसाब से कर लिया।
जमीन की कुल कीमत 27 करोड़ रुपए है, लेकिन सुधीर ओसवाल ने किसानों को मात्र 41 लाख रुपए टोकन मनी देकर उलझा दिया और डील बेटे सार्थक के नाम से की। अब वो बाकी के पैसे किसानों को नहीं दे रहा और डील एग्रीमेंट के मुताबिक किसान उक्त जमीन किसी अन्य को बेच नहीं सकते। परेशान किसानों ने कई बार उससे संपर्क किया, लेकिन वो न फोन उठाता और न अपने एमजी रोड पर टीआई मॉल के सामने स्थित घर पर मिलता है।
सौदा रेशो डील का था। इसमें चाचा-भतीजे को ढाई करोड़ रुपए डिपॉजिट देने की बात थी। किसान विष्णु पटेल का कहना है 12 करोड़ रुपए की आउटरेट डील में केवल 21 लाख ही ओसवाल ने दिए हैं।
ये सौदा ब्रोकर संजय परमार ने कराया था। उन्होंने बताया कि सुधीर ओसवाल ने 5 सौदों में दांवबाजी की है। पूरी धोखाधड़ी ओसवाल इंटरप्राइजेज के नाम से की। देवास जिले के बाकरगढ़ और शकरगढ़ क्षेत्रों में निजी भूमि पर आवासीय कॉलोनी विकास को लेकर दो अलग-अलग भूमि विकास अनुबंध किए गए हैं। दोनों में इंदौर निवासी डेवलपर सार्थक को कॉलोनी विकास का दायित्व सौंपा गया है, जो कि नियमानुसार गलत है।
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!