शीतल नगर बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन: एकता, राष्ट्र भक्ति और सनातन संस्कृति का दिखा संगम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शांति निकेतन, बसंत विहार, अनुराग नगर, 114 पार्ट 2, शालीमार टाउनशिप, आनंद निकेतन, स्कीम नंबर 94, शिव नगर कॉलोनियों के रहवासियों ने मिलकर शीतल नगर बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया।
यह पहली बार एक ऐसा अनूठा प्रयोग था, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे रामलीला, नाट्य मंचन, भारत माता, शिवाजी नाट्य मंचन कार्यक्रम, तिलक, हनुमान चालीसा, स्वागत, सत्कार, मंच संचालन, परिचय, योग, आभार, संपूर्ण कार्यक्रम मातृ शक्तियों ने स्वप्रेरणा से किया और समाज को एक नई दिशा दी, जिसमें रामलीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संपूर्ण कार्यक्रम में सभी महापुरुषों, भारत के संविधान की मूलप्रति की प्रदर्शनी, सेवा भारती एवं माधव सृष्टि गुरु जी सेवा न्यास, नेचुरोपैथी, होम्योपैथी एवं गो संवर्धन विभाग द्वारा स्टाल लगाए और समाजजन को जानकारी दी गई। महापुरुषों की प्रदर्शनी ने लोगों को बहुत प्रेरित किया और सेवा भारती के स्टाल ने समाज सेवा के प्रति भाव का जागरण किया।
इस विराट हिंदू सम्मेलन में हजारों की संख्या में मातृशक्ति, युवा शक्ति, पुरुष और बच्चों की उपस्थिति रही। संपूर्ण कार्यक्रम में संगठित हिंदू शक्ति, एकता, राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति और प्रेरक व सशक्त हिंदू समाज का स्वरूप देखने को मिला।
समाज को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत समाज में अखिल भारतीय श्री महाकाल अखाड़ा संघ के संरक्षक पूज्य आचार्य श्री गौरव जी महाराज (भैरव जी के साधक) गुरु ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और मार्गदर्शन देकर उपस्थित समाजजन में शक्ति का संचार किया।
मातृ शक्ति वक्ता अर्चना करनावट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संयोजिका, धर्म जागरण समन्वय मातृशक्ति मालवा प्रांत ने मातृ शक्तियों और समाज की बेटियों के सुरक्षा, एकजुटता और आगे बढ़ाने के लिए के प्रेरणामय भाषण दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती में प्रांत संगठन मंत्री रविंद्र मालवीय द्वारा दिए गए उद्बोधन ने समाज को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी।
योग एवं सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी- मुख्य अतिथियों का स्वागत श्रीफल एवं शाल से मातृशक्तियों सुषमा वर्मा, सुमन गुप्ता, रेखा तिवारी, वर्षा त्रिवेदी ने किया। मुख्य अतिथियों का परिचय पूनम शिवहरे, नम्रता सुगंधी, प्रीति सुनहरे, लता व्यास, ऋतु त्रिपाठी ने कराया।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की संयोजिका बांधिता राकेश श्रीवास्तव, सहसंयोजिका चारु गर्ग, सहसंयोजक अनिल वर्मा, सहसंयोजक गोपाल जी शिवहरे उपस्थित थे। मंच संचालन शशि जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की मार्गदर्शिका ऋषिना नातू ने किया।
कार्यक्रम का संचालन अनिता लोहड़ा ने किया। योग एवं सूर्य नमस्कार मंजू चौधरी, अश्विनी मालवीय, हर्षिता भाटिया, अलका गुप्ता, याशी मालवीय , वर्षा त्रिवेदी ने कराया। आभार आभा अग्रवाल ने माना।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् साक्षी जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन शालीमार टाउनशिप के रहवासियों द्वारा अद्भुत हनुमान चालीसा पाठ, शंख नाद और 302 ताली द्वारा किया गया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!