इंदौर की तर्ज पर साड़ी वॉकथान का आयोजन अन्य शहरों में भी करें: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने ली कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हैंडलूम और हस्तशिल्प से जुड़ी गतिविधियां महिलाओं की दक्षता और हुनर को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मृगनयनी, विंध्या वैली, कबीरा और प्राकृत जैसे कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के ब्रांड के विक्रय केंद्रों का विस्तार जिला स्तर तक किया जाए और निजी उद्यमियों व समूहों को फ्रेंचाइजी भी दी जाए। मुख्यमंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाडली बहनों और स्व-सहायता समूहों को लूम और चरखे उपलब्ध कराकर चयनित जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जाएं। उन्होंने प्रदेश के हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों की सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सशक्त प्रस्तुति पर भी जोर दिया। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री को एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत उत्पाद भेंट किए गए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभागीय ब्रांड के उत्पादों को मध्यप्रदेश पर्यटन की इकाइयों, प्रमुख धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने साड़ी पहनने की गौरवशाली परंपरा को बढ़ावा देने के लिए इंदौर की तर्ज पर साड़ी वॉकथान जैसे आयोजन अन्य शहरों में करने के निर्देश दिए।
रेशम उत्पादन गतिविधियों के विस्तार और निजी भागीदारी को भी प्रोत्साहित करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिथियों को भेंट किए जाने के लिए प्रदेश के महेश्वरी स्टोल का चयन किया गया है, जिसकी मांग विदेशी दूतावासों से भी आ रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मां अहिल्यादेवी की 300वीं जयंती के अवसर पर महेश्वर किले के डिजाइन पर आधारित 52 विशेष साड़ियों का संग्रह विकसित किया जा रहा है। कुनो चीता अभयारण्य के लिए चीता थीम पर नए गिफ्ट आइटम भी तैयार किए जा रहे हैं।
बैठक में पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2568 इकाइयों को स्वीकृति, 63 करोड़ का अनुदान और 252 करोड़ का ऋण स्वीकृत हुआ, जिससे 6300 रोजगार बने।
कौशल उन्नयन कार्यक्रम में 1710 लोगों को प्रशिक्षण और 1197 को रोजगार मिला। विभाग ने 10 करोड़ का उत्पादन और एम्पोरियम से 23 करोड़ का विक्रय किया। भोपाल में नए एम्पोरियम शुरू हुए और देश-विदेश में प्रदर्शनियां लगाई गईं।
आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना में खादी उत्पादन दोगुना करना, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, खादी मॉल निर्माण, नए एम्पोरियम, 270 मेलों-प्रदर्शनियों का आयोजन और आठ हजार नए रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रयास प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!