केंद्रीय मंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट तुरंत हटाने का आदेश: हाईकोर्ट ने मेटा एक्स से मांगी यूजर्स की जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,मुंबई।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनके परिवार से जुड़ी कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मेटा और एक्स को आपत्तिजनक कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसी पोस्ट करने वाले यूजर्स की पहचान से जुड़ी उपलब्ध जानकारी देने को भी कहा है।
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में गडकरी की ओर से इस तरह के किसी कंटेंट की जानकारी प्लेटफॉर्म को दी जाती है तो उस पर भी तत्काल कार्रवाई की जाए।
ई20 इथेनॉल प्रोग्राम से परिवार को जोड़ने पर विवाद
गडकरी ने 27 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को ई 20 इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम से कथित आर्थिक लाभ होने से जोड़कर पोस्ट, कमेंट और मीम शेयर किए जा रहे हैं।
याचिका में दावा किया गया कि इस तरह के कंटेंट से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के वकील भी अदालत में मौजूद रहे।
कोर्ट बोला- इतनी टेक्नोलॉजी है तो सिस्टम क्यों नहीं
जस्टिस आरिफ डॉक्टर की सिंगल बेंच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अदालत ने पूछा कि क्या ऐसा कोई सिस्टम नहीं बनाया जा सकता, जिससे आपत्तिजनक या अपमानजनक कंटेंट की शिकायत मिलने पर उसे हटाने के लिए हर बार अदालत का दरवाजा न खटखटाना पड़े।
कोर्ट ने कहा कि प्लेटफॉर्म के पास आधुनिक तकनीक मौजूद है, ऐसे में आपत्तिजनक सामग्री की पहचान कर उस पर तेजी से कार्रवाई करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का रास्ता
हाईकोर्ट ने गडकरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ उन अज्ञात यूजर्स के खिलाफ भी सिविल कार्रवाई करने की अनुमति दी है, जिन पर उनके और उनके परिवार को लेकर कथित गलत या आपत्तिजनक जानकारी फैलाने का आरोप है।
इसी के मद्देनजर कोर्ट ने संबंधित प्लेटफॉर्म से पोस्ट करने वाले यूजर्स की उपलब्ध जानकारी देने को कहा है।
ई 20 को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावे
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब सोशल मीडिया पर पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने वाले E20 फ्यूल को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट में इसे वाहनों के इंजन और अन्य पार्ट्स को नुकसान पहुंचाने से जोड़ा जा रहा है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!