खुलेआम खतरनाक स्टंट: युवक-युवती के पास कार घुमाई; हो सकता था बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कार से खतरनाक स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बायपास क्षेत्र में एक ढाबे के पास युवक तेज रफ्तार में ड्रिफ्टिंग (आसान भाषा में समझें तो जब ड्राइवर तेज गति में कार को घुमाते हुए ऐसे मोड़ता है कि पीछे का हिस्सा साइड में निकल जाता है और गाड़ी कंट्रोल में रहते हुए भी फिसलती हुई आगे बढ़ती है उसे ड्रिफ्टिंग कहते हैं) करते हुए लोगों की जान जोखिम में डालता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो कनाडिया इलाके के के-2 ढाबे के पास एक कार गैरेज के सामने का है। वीडियो में चालक कार को गोल-गोल घुमाते हुए ड्रिफ्ट कर रहा है, जबकि बीच में एक युवक और युवती खड़े दिखाई दे रहे हैं। कार कई बार उनके बेहद करीब से गुजरती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
यह वीडियो शाहबाज अहमद नाम के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इससे पहले करीब 15 दिन पहले कनाडिया क्षेत्र के फीनिक्स मॉल के बेसमेंट में भी इसी तरह ड्रिफ्टिंग का आयोजन किया गया था। उस दौरान आयोजकों ने थाने से अनुमति ली थी, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की ड्रिफ्टिंग बेहद खतरनाक होती है और जरा सी चूक गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। वायरल वीडियो में कार जिस तरह युवक-युवती के बेहद करीब से गुजर रही है, उससे स्थिति की गंभीरता साफ जाहिर होती है।
घटना के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे आयोजनों को अनुमति देते समय पुलिस किन सुरक्षा मानकों का पालन कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!