ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ा परिवार: कारोबारी ने पत्नी-बेटी को जहर पिलाया, खुद भी पीया; दो की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती में ऑनलाइन गेम की लत और बढ़ते कर्ज से परेशान एक मोबाइल कारोबारी ने खौफनाक कदम उठा लिया। कारोबारी ने पहले पत्नी और बेटी को जहर मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाई, फिर खुद भी जहर पी लिया। इलाज के दौरान पहले बेटी और बाद में कारोबारी की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
ऑनलाइन गेम में हारे रुपए
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान शंकर लाल गुप्ता (40) के रूप में हुई है, जो पहले मोबाइल की दुकान चलाता था। उसे ऑनलाइन गेम ‘बीडीजी’ खेलने की लत लग गई थी। इस दौरान वह करीब 4 लाख रुपए हार चुका था। नुकसान की भरपाई के लिए उसने कई लोगों से कर्ज लिया, जिससे उस पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता चला गया।
मानसिक दबाव में था
कर्ज और तंगी के चलते शंकर लाल को अपनी दुकान बंद करनी पड़ी और वह सड़क किनारे छोटी दुकान लगाकर गुजारा कर रहा था। इसी तनाव में वह लंबे समय से मानसिक दबाव में चल रहा था। घटना 24 फरवरी की रात की बताई जा रही है।
बाजार गया था बेटा
शंकर लाल अपने 15 वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ बाजार गया था। बेटे को एक दोस्त की दुकान पर छोड़कर वह घर लौट आया। बाजार से खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक में उसने जहर मिलाया और घर पहुंचकर पत्नी राजकुमारी व 16 वर्षीय बेटी स्वाति को पिला दी। बाद में उसने खुद भी वही कोल्ड ड्रिंक पी ली।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी
रात में घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो तीनों की हालत बिगड़ी हुई थी। सूचना पर एम्बुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 25 फरवरी की सुबह स्वाति की मौत हो गई, जबकि शाम करीब 6 बजे शंकर लाल ने भी दम तोड़ दिया।
पत्नी राजकुमारी को शहडोल मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बेटा घर से बाहर होने के कारण बचा
घटना में शंकर लाल का बेटा अनिकेत इसलिए बच गया, क्योंकि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस और परिजन उसे मानसिक रूप से संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाने के एसआई उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शंकर लाल करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था और टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उसकी सक्रियता काफी बढ़ गई थी।
प्रारंभिक जांच में घटना का मुख्य कारण आर्थिक तंगी और कर्ज का दबाव सामने आ रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!