खबर
Top News

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा: फ्लैट से चल रहा था; पुलिस ने ऑपरेटर को दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 11:58 am
शेयर करें:
ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राऊ पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर कथित बेटिंग ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेट और कॉलिंग के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क चला रहा था।

9 मोबाइल-2 लैपटॉप और 7 ATM कार्ड जब्त
पुलिस ने मौके से 40 हजार रुपए नकद, दो लैपटॉप, नौ स्मार्टफोन, सात ATM कार्ड और वाई-फाई उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

ट्रेजर फैंटेसी कॉलोनी में चल रहा था नेटवर्क
राऊ पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रेजर फैंटेसी कॉलोनी स्थित फ्लैट पर दबिश दी। यहां से राहुल पुत्र प्रवीण निम्बोला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से धार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फ्लैट से ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। आरोपी ऑनलाइन माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर कथित तौर पर दांव लगवाता था।

टेलीग्राम पैनल से ऑपरेट हो रहा था सट्टा
पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क टेलीग्राम आधारित पैनल के जरिए संचालित किए जाने की जानकारी मिली है। जिस प्लेटफॉर्म के जरिए कथित सट्टेबाजी कराई जा रही थी, उसका नाम 'महाराजा 111' बताया गया है। पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपी को पैनल किसने उपलब्ध कराया और इसके मुख्य संचालक कहां से नेटवर्क ऑपरेट कर रहे हैं।

वर्चुअल खातों से लेन-देन की आशंका
प्रारंभिक जांच में सट्टे की रकम के लेन-देन के लिए वर्चुअल बैंक खातों के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। पुलिस जब्त ATM कार्ड और बैंकिंग रिकॉर्ड के जरिए रकम के लेन-देन की कड़ियां तलाश रही है। मोबाइल और लैपटॉप की जांच से ग्राहकों, बैंक खातों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

सिंडिकेट की तलाश में पुलिस
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी अकेले नेटवर्क चला रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 13 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 13 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 13 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 13 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 13 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 14 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 14 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 14 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 14 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 14 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 15 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 15 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 15 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 15 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!